ePaper

जगदीप धनखड़ का ममता को ‘राजधर्म’ निभाने का निर्देश, हिंसा के मुद्दे पर राज्यपाल और सीएम में बढ़ा टकराव

Updated at : 09 May 2021 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
जगदीप धनखड़ का ममता को ‘राजधर्म’ निभाने का निर्देश, हिंसा के मुद्दे पर राज्यपाल और सीएम में बढ़ा टकराव

Bengal Post Result Violence: पश्चिम बंगाल में चुनाव रिजल्ट के बाद जारी हिंसा को लेकर राजभवन और मुख्यमंत्री ऑफिस के बीच तनातनी बढ़ गई है. राज्यपाल जगदीप धनखड़ लगातार राज्य में जारी हिंसा पर रोक लगाने के निर्देश दे रहे हैं. 5 मई को सीएम ममता बनर्जी को शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने ‘राजधर्म’ निभाने की याद दिलाई थी. उस वक्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में जारी हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करने की बात कही थी. इन सबके बीच एकबार फिर राज्यपाल ने हिंसा पर नाराजगी जताई है.

Also Read: तीसरी बार बंगाल विधानसभा के स्पीकर चुने गए बिमान बनर्जी, TMC ने पहले ही किया था नाम का एलान
रिजल्ट के बाद हिंसा में कम से कम 16 की मौत

दरअसल, पश्चिम बंगाल में चुनावी रिजल्ट के बाद जारी हिंसा में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है. एक दिन पहले शनिवार को नैहाटी में बीजेपी समर्थक की दुकान पर बमबाजी की खबरें भी सामने आई थी. बीजेपी सीधे तौर पर टीएमसी को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है. शनिवार को ही बीजेपी के नंदीग्राम सीट से विधायक शुभेंदु अधिकारी ने राजभवन में जाकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी. इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल को राज्य के बिगड़ते हालात की जानकारी दी थी. बीजेपी समर्थकों की निर्मम तरीके से की जा रही हत्या और हजारों लोगों के पलायन पर शुभेंदु अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई की मांग की थी.

मुख्य सचिव, डीजीपी से राज्यपाल की मुलाकात

चुनाव रिजल्ट के बाद जारी हिंसा को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ लगातार नाराजगी जता रहे हैं. जगदीप धनखड़ का कहना है कि चुनावी हिंसा और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सही जानकारी नहीं दी जा रही है. राज्य के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय और डीजीपी वीरेंद्र ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर शनिवार को राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात भी की थी. इसके बावजूद लगातार हिंसा को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने तुरंत बंगाल में जारी हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.

Also Read: विशेष सत्र में ममता ने कहा- कोरोना संकट से निपटने में केंद्र फेल, मुफ्त वैक्सीनेशन की जगह PM आवास पर फोकस
हिंसा के मुद्दे पर बीजेपी-टीएमसी आमने-सामने

पश्चिम बंगाल में चुनावी रिजल्ट के बाद जारी हिंसा को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री में फिर से टकराव बढ़ता जा रहा है. कुछ दिनों पहले राज्यपाल पीएम मोदी से हिंसा के मुद्दे पर बातचीत के दौरान चिंता व्यक्त कर चुके हैं. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम भी राज्यपाल से हिंसा के मुद्दे पर मुलाकात कर चुकी है. पश्चिम बंगाल में हिंसा की बात करें तो रिजल्ट के बाद आगजनी, तोड़फोड़, बमबाजी और हत्या से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इन हिंसक घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है. एक तरफ बीजेपी ममता सरकार पर आरोप लगा रही है. वहीं, सत्तारूढ़ टीएमसी बीजेपी पर हिंसा फैलाने का आरोप लगा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola