ePaper

Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021: 291 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने घोषित किये उम्मीदवार, ममता सिर्फ नंदीग्राम से लड़ेंगी, 10 मार्च को करेंगी नामांकन

Updated at : 05 Mar 2021 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021: 291 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने घोषित किये उम्मीदवार, ममता सिर्फ नंदीग्राम से लड़ेंगी, 10 मार्च को करेंगी नामांकन

Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021: ममता बनर्जी ने 50 महिला उम्मीदवार उतारे हैं, तो 79 अनुसूचित जाति के लोगों को टिकट दिया है. 17 अनुसूचित जनजाति के लोगों को भी तृणमूल कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है. अमित मित्रा और पुर्णेंदु बसु जैसे सीनियर लीडर्स को इस बार टिकट नहीं दिया गया है. वहीं, उत्तर बंगाल की तीन सीटें बिमल गुरूंग की पार्टी के लिए छोड़ दी गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने सभी 291 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को तृणमूल भवन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. ममता ने बताया कि वह (ममता बनर्जी) सिर्फ नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी. 10 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगी.

ममता बनर्जी ने 50 महिला उम्मीदवार उतारे हैं, तो 79 अनुसूचित जाति के लोगों को टिकट दिया है. 17 अनुसूचित जनजाति के लोगों को भी तृणमूल कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है. अमित मित्रा और पुर्णेंदु बसु जैसे सीनियर लीडर्स को इस बार टिकट नहीं दिया गया है. वहीं, उत्तर बंगाल की तीन सीटें बिमल गुरूंग की पार्टी के लिए छोड़ दी गयी है.

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने युवाओं को प्राथमिकता दी है. एक साथ काम करने की वजह से सभी लोगों को टिकट नहीं दिया जा सकता. इसलिए बंगाल में विधान परिषद का गठन करेंगी और जिन लोगों को टिकट नहीं मिल पाया है, उन्हें उच्च सदन में भेजा जायेगा. ममता बनर्जी ने इस बार 80 साल से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया है.

Also Read: Bengal Election 2021: 291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी TMC, नंदीग्राम से CM ममता बनर्जी को टिकट, राजनीति में दीदी का सफर जानते हैं?

ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की है कि बंगाल की शांति, उन्नति और महिलाओं के विकास के लिए सिर्फ तृणमूल कांग्रेस को वोट दें. भारतीय जनता पार्टी को बंगाल की सत्ता से दूर रखें. ममता ने एक बार फिर कहा कि बाहरी गुंडों को बंगाल पर शासन नहीं करने देंगे. बंगाल पर बंगाली का ही शासन होगा.

Also Read: बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग के उपायुक्त सुदीप जैन को हटाया जाये, तृणमूल कांग्रेस की मांग

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच 8 चरणों में विधानसभा की 294 सीटों पर मतदान कराये जा रहे हैं. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी. बाकी 3 सीट पर वह अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगी.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola