Bengal Chunav 2021 Update : बीजेपी नेता शुभेंंदु अधिकारी पर कोलकाता में हमला, अर्जुन सिंह ने टीएमसी पर लगाया आरोप
WB Election 2021, Bengal Vidhan Sabha Chunav LIVE Update : बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले लेफ्ट और बीजेपी (BJP) ममता सरकार पर हमलावर हो गयी है. लेफ्ट पार्टी अपने कार्यकर्ता की मौत के बाद आज बंगाल के सभी थानों का घेराव करेगी. लेफ्ट के इस अभियान में कांग्रेस का भी साथ मिलेगा. इधर, बीजेपी ने भी ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है. गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बंगाल रैली से पहले आज मेदिनीपुर में शुभेंदु अधिकारी की रैली है. वहीं चुनाव से पहले बीजेपी को चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी लोजपा ने तगड़ा झटका दिया है, लोजपा ने राज्य की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है. वहीं बिहार की एक और पार्टी राजद पहले ही टीएमसी (TMC) से नाता तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है. बंगाल के चुनावी घमासान से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
शुभेंदु की गाड़ी पर हमला
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी पर उस वक्त हमला हुआ जब वह पुलिस उपायुक्त के ऑफिस की ओर जा रहे थे. भाजपा के अनुसार श्री अधिकारी की गाड़ी पर फूलबागान मोड़ पर हमला हुआ. उनके साथ शंकु देव पांडा और भाजपा के उत्तर कोलकाता अध्यक्ष शिवाजी सिंह राय भी थे. श्री राय को हमले में चोट आई है. उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
तृणमूल ने मुशर्रफ हुसैन को पार्टी से निकाला
तृणमूल कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद के कद्दावर नेता मुशर्रफ हुसैन को पार्टी से निकाल बाहर किया है. मुशर्रफ हुसैन ने कहा है कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे. वह कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन के साथ जाना पसंद करेंगे. मुशर्रफ हुसैन पूर्व तृणमूल नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी बताये जाते हैं.
नुसरत के करीबी दोस्त यश दासगुप्ता भाजपा में शामिल
अभिनेता यश दासगुप्ता बांग्ला सिनेमा के कई और कलाकारों के साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय ने दासगुप्ता का भगवा खेमे में स्वागत किया. भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी ने हमेशा युवाओं को मौका दिया है. दासगुप्ता को तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अदाकारा नुसरत जहां का करीबी दोस्त माना जाता है.
109 अहम सीटों पर भाजपा ने तैनात किये 22 नेता
बंगाल चुनाव 2021 में ममता बनर्जी की सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए कृतसंकल्पित हो चुकी भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 109 अहम सीटों पर 22 नेताओं को विशेष रूप से तैनात किया है. ये लोग संगठन को मजबूत करेंगे, ताकि भाजपा को बंगाल में 200 से अधिक सीटें मिल सकें.
अब नेशनल चैनल पर दिखेंगे अर्जुन सिंह समेत कई नेता
भारतीय जनता पार्टी ने अर्जुन सिंह समेत कई नेताओं को नेशनल टीवी चैनलों के पैनलिस्ट में शामिल कर लिया है. अर्जुन सिंह के अलावा जिन लोगों को पैनल में रखा गया है, उनके नाम संजय सिंह, रीतेश तिवारी, विजय ओझा और ओम प्रकाश सिंह हैं.
जितेंद्र तिवारी को तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
आसनसोल के कद्दावर तृणमूल नेता जितेंद्र तिवारी को ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है. पिछले दिनों उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन बाबुल सुप्रियो समेत कुछ बड़े नेताओं ने उनकी एंट्री पर रोक लगा दी थी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए