WB News : बंगाल में ट्रक से टकराई ट्रेन, इंजन में लगी आग, कई ट्रेनों की आवाजाही हुई बाधित, यात्री सुरक्षित

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अगर लोको-पायलट सतर्क नहीं होता और इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाता तो दुर्घटना बड़ी हाे सकती है. टक्कर के कारण रेलवे ट्रैक और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
कोलकाता, श्रीकांत शर्मा : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का में क्रॉसिंग से गुजर रही एक ट्रक और कोलकाता-राधिकापुर एक्सप्रेस (Kolkata-Radhikapur Express) के बीच टक्कर हो गई. जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया. नतीजतन, ट्रेन के इंजन के कुल 12 पहिए पटरी से उतर गए, जिससे अप और डाउन दोनों लाइन बाधित हो गईं. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. टक्कर के कारण ट्रेन के एक डिब्बे में आग भी लग गई थी. मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया है. वरिष्ठ रेलवे और आरपीएफ घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे है.
सूत्रों ने बताया कि ट्रेन के लोको-पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टक्कर से बचने की कोशिश की, लेकिन इससे दुर्घटना को पूरी तरह से टाला नहीं जा सका. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अगर लोको-पायलट सतर्क नहीं होता और इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाता तो दुर्घटना बड़ी हाे सकती है. टक्कर के कारण रेलवे ट्रैक और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
Also Read: WB News : तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की आंख की स्थिति नहीं है ठीक, हैदराबाद रवाना
जहां कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. वहीं कई ट्रेनों के डायवर्ड करना पड़ा. हालांकि, रेलवे सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह से वहां हालात सामान्य होने लगे हैं और ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. अप लाइन के माध्यम से सेवाएं फिर से शुरू करने में कुछ और समय लग सकता है.
Also Read: West Bengal Breaking News Live : आज विधानसभा में संग्रहालय का उद्घाटन करेंगी CM ममता
अप कोलकाता-राधिकापुर एक्सप्रेस के फंसे हुए यात्रियों को पूर्वी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राधिकापुर तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई थी. यात्रियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया. स्थानीय यात्रियों क अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा प्रदान करने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई.
Also Read: WB News : ममता बनर्जी के मंत्री मलय घटक के बैंक खाते की जानकारी चाहती है सीबीआई, बैंक को भेजा नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




