West Bengal : सर! मेरा भाई नदी में कूदने जा रहा है, प्लीज बचा लीजिए

दीदी को व्हाट्सऐप कर अहिरीटोला घाट पहुंच गया था .पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचा ली उसके भाई की जानी.उसके मोबाइल का टॉवर लोकेशन ट्रेस करने पर पुलिस को पता चला कि वह अहिरीटोला घाट पर है.
कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : एक इंजीनियर ने रविवार देर रात 1.25 अपनी दीदी को व्हाट्सऐप किया कि वह नदी में कूद कर आत्महत्या करने जा रहा है. उसकी दीदी ने तुरंत 100 नंबर डायल कर कोलकाता पुलिस से मदद मांगी. इसके बाद नॉर्थ पोर्ट थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इंजीनियर को अहिरीटोला घाट पर नदी में कूदने से पहले पकड़ लिया.पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 1.25 बजे नागेरबाजार इलाके की रहने वाली एक महिला ने 100 नंबर पर फोन कर बताया कि उसके भाई ने कुछ देर पहले ही उसे व्हाट्सएप मैसेज भेजा है कि वह नदी में कूद कर आत्महत्या करने जा रहा है.
प्लीज उसकी जान बचा लीजिए. यह सुनते ही लालबाजार की पुलिस ने नॉर्थ पोर्ट थाने को सूचना दी. इस बीच महिला ने अपने भाई की तस्वीर पुलिस को भेज दी थी. गनीमत यह रही कि युवक ने अपना मोबाइल फोन बंद नहीं था. उसके मोबाइल का टॉवर लोकेशन ट्रेस करने पर पुलिस को पता चला कि वह अहिरीटोला घाट पर है. कुछ देर में ही पुलिस वहां पहुंच गयी और उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा ऐसा आत्मघाती कदम नहीं उठाने की बात समझाते हुए परिजनों के हवाले कर दिया.
Also Read: बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को कलकत्ता हाईकोर्ट ने तलब किया, भागे-दौड़े पहुंचे ममता बनर्जी कैबिनेट के मंत्री
युवक ने बताया कि उसकी पत्नी को शक है कि उसका किसी से अवैध संबंध है. इस बात पर घर में अक्सर अशांति होती है. रविवार रात भी विवाद हुआ था. इससे तंग आकर उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया. इसके बाद देर रात उसने अपनी दीदी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




