ePaper

बेरोजगारी से तंग आकर कोलकाता में बहुमंजिली इमारत से कूद रहीं थीं 5 युवतियां

Updated at : 19 Apr 2021 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
बेरोजगारी से तंग आकर कोलकाता में बहुमंजिली इमारत से कूद रहीं थीं 5 युवतियां

Bengal News In Hindi: स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक इमारत की पांचवीं मंजिल पर पहले दो युवतियां एक-दूसरे का हाथ पकड़कर छलांग लगाने के लिए पहुंच गयीं लोगों की नजर पड़ने पर वे उन्हें समझाने की कोशिश करने लगे. इसी बीच, उनके साथ रह रहीं तीन अन्य युवतियां भी पास के बरामदे से उनके पास आ गयीं. पुलिस का कहना है कि सभी युवतियों को समझाकर काउंसिलिंग की जा रही है. इस घटना को लेकर काफी देर तक इलाके के लोग सकते में रहे.

विज्ञापन

कोलकाता: महानगर के पार्क स्ट्रीट इलाके में एक बहुमंजिली इमारत से कूद कर जान देने की कोशिश करनेवालीं पांच युवतियों को स्थानीय लोगों की काफी कोशिशों के बाद बचा लिया गया. घटना सैंडल स्ट्रीट में की है.

घटना सैंडल स्ट्रीट में रविवार दोपहर की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक इमारत की पांचवीं मंजिल पर पहले दो युवतियां एक-दूसरे का हाथ पकड़कर छलांग लगाने के लिए पहुंच गयीं लोगों की नजर पड़ने पर वे उन्हें समझाने की कोशिश करने लगे. इसी बीच, उनके साथ रह रहीं तीन अन्य युवतियां भी पास के बरामदे से उनके पास आ गयीं.

Also Read: School Closed News: बंगाल में कोरोना का तांडव, राज्य में कल से सभी स्कूल बंद, जून के बाद बोर्ड परीक्षा पर फैसला

सभी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर छलांग लगाने को तैयार होने लगीं. हालांकि आसपास के लोगों‍ के काफी समझाने पर तीन युवतियां मान गयीं. इसके बाद बाकी दो को भी किसी तरह से समझाकर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया. इस बीच, इसकी खबर पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि सभी युवतियां सर्कस में काम करती थीं.

पिछले वर्ष कोरोना के कहर के कारण इनका काम ठप पड़ गया था. इसके कारण सभी आर्थिक तंगी से जूझने के कारण तनाव में थीं. ऐसी स्थिति में इन लोगों ने यह फैसला लिया. पुलिस का कहना है कि सभी युवतियों को समझाकर काउंसिलिंग की जा रही है. इस घटना को लेकर काफी देर तक इलाके के लोग सकते में रहे.

Also Read: Bengal Election 2021: बंगाल की इन दो सीटों पर 13 मई को होगा मतदान, जानें वजह

Posted By: Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola