Bengal Election Date 2021: 15 मई को बंगाल में हो जायेगा नयी सरकार का गठन, भाजपा के कद्दावर नेता ने दिये संकेत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Feb 2021 5:08 PM
Bengal Election Date 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव 15 मई तक संपन्न हो जाने की उम्मीद है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कद्दावर नेता ने यह संकेत दिये हैं. पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा के इस नेता ने सत्तारूढ़ दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि संयमित नहीं रहे, तो 15 मई के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ सकती है.
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव 15 मई तक संपन्न हो जाने की उम्मीद है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कद्दावर नेता ने यह संकेत दिये हैं. पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा के इस नेता ने सत्तारूढ़ दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि संयमित नहीं रहे, तो 15 मई के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ सकती है.
भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता दावा कर रहे हैं कि इस बार चुनाव में परिवर्तन होगा. भाजपा की बंगाल में सरकार बनेगी. भाजपा नेता के इस बयान को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है. ये नेता कोई और नहीं तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये शुभेंदु अधिकारी हैं. उन्होंने अपने गढ़ हल्दिया में तृणमूल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि वे बेकाबू न हों.
उन्होंने सत्तारूढ़ दल के लोगों से कहा कि सत्ता के मद में कोई ऐसा काम न करें, जिसके लिए बाद में भाजपा की सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़े. श्री अधिकारी ने तृणमूल नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से स्पष्ट कहा कि वे संयमित रहें. यदि उन्होंने कोई ऐसी-वैसी हरकत की तो 15 मई के बाद उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.
Also Read: Bengal Chunav 2021 से पहले मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने पर दिलीप घोष ने कही यह बात
उल्लेखनीय है कि अप्रैल-मई में बंगाल में विधानसभा चुनाव कराये जाने की संभावना है. हालांकि, बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों का अब तक चुनाव आयोग ने एलान नहीं किया है. चुनाव की तारीखों से जुड़े कुछ दस्तावेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिसके बारे में साफ हो चुका है कि ये तारीखें फर्जी हैं.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










