खड़दह में वोटर्स और बूथ एजेंट को धमकी देने का आरोप, TMC कैंडिडेट का करीबी कार्यकर्ता गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Apr 2021 12:18 PM
west bengal election 2021 TMC candidates supporters arrested for threatening voters and booth agent in Khardah : उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह विधानसभा क्षेत्र के टीएमसी कैंडिडेट के घनिष्ठ कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान प्रसेनजीत साहा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक खड़दह के रहरा थाने की पुलिस ने बंदीपुर इलाके से प्रसेनजीत साहा को गिरफ्तार किया है.
कोलकाता (मनोरंजन सिंह) : उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह विधानसभा क्षेत्र के टीएमसी कैंडिडेट के घनिष्ठ कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान प्रसेनजीत साहा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक खड़दह के रहरा थाने की पुलिस ने बंदीपुर इलाके से प्रसेनजीत साहा को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया वोटर्स और बूथ एजेंट को धमकी देने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि बुधवार देर शाम खड़दह के बीजेपी कैंडिडेट शीलभद्र दत्त की गाड़ी पर बम से हमला किया गया था. इस मामले में रहरा थाने में एक शिकायत दर्ज करायी गई थी. उस मामले में प्रसेनजीत साहा का नाम सामने आया था. आरोप था प्रसेनजीत साहा ने घटना को अंजाम दिया है.
आज उत्तर 24 परगना में छठे चरण की वोटिंग चल रही है. वोटिंग के दौरान वोटर्स को डराने व बूथ एजेंट को धमकी देने का आरोप प्रसेनजीत साहा पर लगा. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार किया. मालूम हो कि छठे चरण की वोटिंग की शुरूआत के साथ ही जिलों में छिटपुट हिंसा की घटना घट रही है. उत्तर 24 परगना जिले में भी हिंसा की घटना सामने आ रही है.
Posted by : Babita Mali
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










