ePaper

Bengal Election 2021: ममता सरकार पर BJP के शमिक भट्टाचार्य का हमला, बोले- TMC के खेमे में डर का माहौल

Updated at : 21 Mar 2021 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021: ममता सरकार पर BJP  के शमिक भट्टाचार्य का हमला, बोले- TMC के खेमे में डर का माहौल

Bengal Chunav 2021: भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस इस बार चुनाव का सामना करने से डर रही है. वह लगातार एक के बाद एक बेसिरपैर के आरोप लगा रही है. दिलीप घोष के रथ को वैनेटी वैन कहने के सवाल पर शमिक ने कहा कि यह सब पार्टी तय करती है.

विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस इस बार चुनाव का सामना करने से डर रही है. वह लगातार एक के बाद एक बेसिर-पैर के आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा पहले तृणमूल कांग्रेस ने बाहरी बनाम स्थानीय का मुद्दा उछाला, जिसे लोगों ने खारिज कर दिया. इसके बाद वो नोटबंदी, महंगाई और विनिवेश जैसे मुद्दे उछाल कर लोगों को बरगलाना चाहती है.

Also Read: Bengal Nandigram Seat: हॉटसीट नंदीग्राम से मीनाक्षी मुखर्जी EXCLUSIVE, BJP-TMC के बीच संयुक्त मोर्चा की प्रत्याशी कहां हैं?

शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि अपनी सुविधा के अनुसार वो लोगों को बरगलाने लगती हैं. दिलीप घोष के रथ को वैनेटी वैन कहने के सवाल पर शमिक ने कहा कि यह सब पार्टी तय करती है. लिहाजा पार्टी जैसे चाहेगी नेता उसी तरह प्रचार करेंगे, क्योंकि यहां पर अपनी मर्जी नहीं पार्टी की मर्जी चलती है. ममता बनर्जी वोट के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं.

उन्होंने कहा कि ममता सरकार जनता की सरकार नहीं बन पायी. इसने अपने कार्यकाल में वाममोर्चा के शासन काल की याद दिलायी है. उन्होंने ममता बनर्जी से सवाल पूछा कि जिस भाजपा को आप अपना दोस्त मानती थीं, क्या वजह है कि आज वो दुश्मन हो गयी है?

प्रधानमंत्री द्वारा पुलिस को नसीहत देने और निष्पक्ष होकर चुनाव करने की बात पर उन्होंने कहा कि यह बात नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नेता की हैसियत से कही. उन्होंने देखा है कि किस तरह से उनकी पार्टी के अध्यक्ष के काफिले पर हमला होता है और पुलिस खामोश रहती है. उनके पास जो सूचना गयी है, उसी के आधार पर उन्होंने कहा है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: आचार, विचार और संस्कार से रखेंगे ‘सोनार बांग्ला’ की नींव- PM मोदी

Posted by – Aditi Singh

विज्ञापन
Contributor

लेखक के बारे में

By Contributor

Guest Contributor - Prabhat Khabar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola