बंगाल में मतदान के बीच बूथ से पुलिस ने किया बीजेपी एजेंट को गिरफ्तार, ये है आरोप

Bengal Election 2021 Latest News: दक्षिण कोलकाता के रासबिहारी सीट से बीजेपी कैंडिडेट सुब्रत साहा के एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि एजेंट बूथ पर मतदाताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था. वहीं बीजेपी कैंडिडेट सुब्रत साहा ने साजिश का आरोप लगाया है और मामले को बेबुनियाद बताया है.
दक्षिण कोलकाता के रासबिहारी सीट से बीजेपी कैंडिडेट सुब्रत साहा के एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि एजेंट बूथ पर मतदाताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था. वहीं बीजेपी कैंडिडेट सुब्रत साहा ने साजिश का आरोप लगाया है और मामले को बेबुनियाद बताया है.
बांग्ला चैनल की रिपोर्ट के अनुसार अलीपुर थाने की पुलिस ने रासबिहारी के बीजेपी कैंडिडेट सुब्रत साहा के एजेंट को अरेस्ट कर लिया है. एजेंट पर मतदाताओं के साथ अभद्रता का आरोप है. घटना के बाद बीजेपी ने पुलिस पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाई है.
वहीं रासबिहारी विधानसभा में टीएमसी ने सेंट्रल फोर्स पर गंभीर आरोप लगाया है. टीएमसी ने कहा है कि सेंट्रल फोर्स मतदाताओं का धमका रही है और बीजेपी के पक्ष में मतदान कराने का दबाव बना रही है. टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बूथ के पास हंगामा भी किया.
ये है कैंडिडेट– दक्षिण कोलकाता का रासबिहारी सीट टीएमसी का गढ़ माना जाता है. तृणमूल कांग्रेस ने इस बार यहां से कोलकाता नगर निगम के पूर्व मेयर परिषद के सदस्य देवाशीष कुमार (देवा दा) को कैंडिडेट बनाया है. वहीं भाजपा ने पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सुब्रत साहा को टिकट दिया है.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




