Bengal Chunav 2021: दुर्गापुर में TMC उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक, बनी जीत की रणनीति

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बुधवार की सुबह को दुर्गापुर शहर के पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार तृणमूल भीरंगी पार्टी कार्यालय पहुंचे. जहां उनका स्वागत पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल के अध्यक्ष अपूर्व मुखर्जी ने किया. मौके पर रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, पार्षद धृति बनर्जी, पार्षद राजीव घोष, दीपेन माझी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

दुर्गापुर (निमाई दास) : बुधवार की सुबह को दुर्गापुर शहर के पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार तृणमूल भीरंगी पार्टी कार्यालय पहुंचे. जहां उनका स्वागत पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल के अध्यक्ष अपूर्व मुखर्जी ने किया. मौके पर रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, पार्षद धृति बनर्जी, पार्षद राजीव घोष, दीपेन माझी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

सभी की उपस्थिति में अपूर्व मुखर्जी ने पार्टी कार्यालय ऑफिस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ममता बनर्जी ने प्रदीप मजूमदार को फिर से पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाया है. प्रदीप मजूमदार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने हमारे ऊपर फिर से भरोसा जताया है.

बता दे कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदीप मजूमदार को सीपीएम के उम्मीदवार संतोष देवराय ने नौ हजार वोट से हराया था. प्रदीप मजूमदार ने कहा कि सीपीएम को 84000 वोट मिला था और तृणमूल को 75000 वही भाजपा को 23000 वोट मिले थे. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 83000 वोट मिले थे, जबकि तृणमूल को 63000 हजार वोट मिले थे.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola