ePaper

नंदीग्राम के सियासी समर में तीन दिन पहले डटीं ममता बनर्जी, ताबड़तोड़ रैली शुरू, 30 मार्च को शाह का रोड शो

Updated at : 28 Mar 2021 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
नंदीग्राम के सियासी समर में तीन दिन पहले डटीं ममता बनर्जी, ताबड़तोड़ रैली शुरू, 30 मार्च को शाह का रोड शो

‍Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद सभी की नजरें दूसरे चरण पर टिकी हैं. दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल की हॉटसीट नंदीग्राम में भी वोटिंग होगी. इस सीट से टीएमसी सुप्रीमो और सीएम ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं. ममता बनर्जी को बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं. नंदीग्राम के संग्राम को जीतने के लिए ममता बनर्जी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं. लिहाजा अगले कुछ दिनों तक नंदीग्राम में ममता बनर्जी ताबड़तोड़ चुनावी कार्यक्रम करने वाली हैं.

Also Read: ‍BJP चाहेगी तो CM बनने के लिए तैयार, TV इंटरव्यू में बोले मिथुन दा- मोहन भागवत से आध्यात्मिक रिश्ता
हॉटसीट नंदीग्राम में जोरदार सियासी संग्राम

ममता बनर्जी नंदीग्राम में सोमवार से ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां करने जा रही हैं. इसकी शुरुआत रविवार से हो चुकी है. रविवार को ममता बनर्जी ने कई चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और वोटर्स से समर्थन मांगा. उन्होंने नंदीग्राम के मेले में हिस्सा लिया और बिरुलिया में भी रैली किया. बिरुलिया में ही 10 मार्च को ममता बनर्जी नामांकन के बाद घायल हुई थीं. सीएम ममता बनर्जी सोमवार (29 मार्च) और मंगलवार (30 मार्च) को नंदीग्राम में रहने वाली हैं. सोमवार को ममता बनर्जी नंदीग्राम के ब्लॉक नंबर दो में चुनावी रैली करेंगी. इसके बाद तीन चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगी. मंगलवार को ममता बनर्जी का ब्लॉक नंबर एक में मेगा रोड का कार्यक्रम है और बाद में तीन रैली में शामिल होंगी.

सीएम ममता बनर्जी के सामने अमित शाह…

ममता बनर्जी की रैलियों के अलावा नंदीग्राम में अमित शाह भी रोड शो करने वाले हैं. 30 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नंदीग्राम में रोड शो करेंगे. अमित शाह के अलावा मिथुन चक्रवर्ती भी अगले तीन दिनों तक नंदीग्राम में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी नंदीग्राम में चुनावी प्रचार की कमान सौंपी गई है. बंगाल की हॉटसीट नंदीग्राम में दूसरे चरण में एक अप्रैल को वोटिंग है. इसके बाद दो मई को नंदीग्राम के साथ ही सभी 294 सीटों का चुनावी परिणाम निकल जाएगा.

Also Read: ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हार का डर, BJP नेता का आरोप- ‘कॉल करके मुझसे मांगी मदद’
वायरल कॉल रिकॉर्ड पर बीजेपी हमलावर

एक तरफ नंदीग्राम में नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही है. वहीं, ममता बनर्जी के कथित वायरल कॉल रिकॉर्ड को लेकर भी बीजेपी-टीएमसी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. दरअसल, शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकॉर्ड वायरल हुआ. वायरल कॉल रिकॉर्ड में ममता बनर्जी के नंदीग्राम के बीजेपी कार्यकर्ता प्रलय पाल से बातचीत का दावा किया गया. प्रलय पाल के मुताबिक ममता बनर्जी ने उनसे चुनाव में मदद करने की गुहार लगाई थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था. कहने का मतलब है पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग के पहले सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola