WB News : मुख्यमंत्री के घर आयेगी पड़ाही बहू, तैयारियां हुई शुरु

दार्जिलिंग की यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था, ''मैं अपने परिवार के एक सदस्य की शादी यहां कर रही हूं. शादी तय हो गयी पहाड़ी लड़की से. मैं उसे एक गृहिणी के रूप में अपनाऊंगी.”लेकिन शादी समारोह से पहले मुख्यमंत्री 5 या 6 दिसंबर को दार्जिलिंग पहुंच सकती हैं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के घर जल्द ही एक पहाड़ी लड़की बहू बन कर आने वाली है. ऐसे में जल्द ही सीएम के घर शादी की शहनाई बजेगी. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के भाई कार्तिक बनर्जी के पुत्र आबेश की शादी होनेवाली है. आवेश पेशे से एक डॉक्टर हैं. आवेश ने केपीसी मेडिकल कॉलेज से डॉक्ट्रेट की डिग्री प्राप्त की है. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान आबेश ने अपनी सहपाठी दीक्षा छेत्री के साथ दोस्ती थी. कार्सियांग की रहनेवाली दीक्षा के साथ दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी. अब आवेश दीक्षा से शादी करेंगे. अगले महीने आवेश की शादी है.
सूत्रों के मुताबिक, शादी समारोह कार्शियांग के एक पांच सितारा होटल में आयोजित होगा. अबेश-दीक्षा की सगाई सात दिसंबर को होगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उस दिन दूल्हे के साथ कार्शियांग जा सकती हैं. इससे पहले, मार्च की शुरुआत में दार्जिलिंग की यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था, ”मैं अपने परिवार के एक सदस्य की शादी यहां कर रही हूं. शादी तय हो गयी पहाड़ी लड़की से. मैं उसे एक गृहिणी के रूप में अपनाऊंगी.” लेकिन शादी समारोह से पहले मुख्यमंत्री 5 या 6 दिसंबर को दार्जिलिंग पहुंच सकती हैं.
वहीं, मुख्यमंत्री की प्रशासनिक बैठक भी है. ऐसे में मुख्यमंत्री का दार्जिलिंग दौरा तय हो गया है. खबर है कि उनके रहने की व्यवस्था मोकैबारी टी एस्टेट के मैनेजर के बंगले में की गयी है. सगाई के बाद 16 दिसंबर को कार्शियांग के एक पांच सितारा होटल में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जायेगा. जानकारी के अनुसार, दीक्षा की मां नहीं है और पिता सुरेन छेत्री कार्शियांग नगरपालिका में क्लर्क हैं. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दीक्षा-आबेश शादी के बाद कोलकाता में रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




