Bareilly News: पड़ोसी ने किशोरी से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Nov 2021 10:02 PM
बरेली में एक किशोरी के साथ पड़ोसी के द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी.
Bareilly News: शहर के बदायूं रोड पर 12 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी ने घर में घुस कर छेड़छाड़ की. सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
थाना सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के पिता ने बताया कि वह पत्नी के साथ ससुर के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने गये थे. इसी दौरान शाम लगभग छह बजे उनके पड़ोस का ही रहने वाला आरोपी गंगा उनके घर में घुस आया. पड़ोसी गंगा ने उनकी 12 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की. छेड़छाड़ का विरोध करने के दौरान हुई चीख पुकार सुन उनके छोटे भाई की पत्नी व आस पास के अन्य लोग आ गए.
Also Read: Bareilly News: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब से बिगड़ेगा साम्प्रदायिक सौहार्द- बरेलवी उलमा
पीड़ित ने बताया कि इसके बाद आरोपी दोनों के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया. इस मामले में सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी गंगा के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी के घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया है.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










