Bareilly News: पति की लगवाई नौकरी, बदले में पत्नी का करने लगा शारीरिक शोषण, जिला अस्पताल के कर्मचारी पर FIR
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Dec 2021 2:30 PM
आरोपी ने बिना पैसे लिए पति की नौकरी लगवा दी. इसके बाद से ही आरोपी एक लाख खर्च करने का एहसान बताकर पीड़िता का शोषण करने लगा.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में जिला अस्पताल के ग्रुप-डी कर्मचारी ने महिला के पति की नौकरी लगवाई थी. लेकिन, वो बदले में उसकी पत्नी का शारीरिक शोषण करने लगा. इसके साथ ही ठगी भी की. आरोपी महिला को पति को छोड़कर साथ रहने का दवाब बना रहा है. महिला ने बच्चों के साथ डीएम से शिकायत की. डीएम के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
शहर के बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता पति और बच्चों के साथ शिकायत करने पहुंची. उसने आरोप लगाया था कि उनके भाई के जरिए पीड़िता और उसके पति की जिला अस्पताल में तैनात ग्रुप-डी के कर्मचारी से मुलाकात हुई थी. पति की बिथरी चैनपुर के सीएचसी के ग्रुप-डी के पद पर नौकरी लगवाने को कहा और एक लाख मांगे. गरीबी के कारण असमर्थता जताकर मना कर दिया.
आरोपी ने बिना पैसे लिए पति की नौकरी लगवा दी. इसके बाद से ही आरोपी एक लाख खर्च करने का एहसान बताकर पीड़िता का शोषण करने लगा. उसकी हरकतों से परेशान पति ने आरोपी को कर्जा और जेवर गिरवी रख रुपए दिए. वो अब महिला को पति को छोड़ अपने साथ रहने का दवाब बना रहा है. मामले में डीएम के संज्ञान लेने के बाद बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, रेप समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है. जिला अस्पताल में भी आरोपी के खिलाफ जांच की जाएगी.
(रिपोर्ट:- मुहम्मद साजिद, बरेली)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










