Bareilly Crime News: बरेली में किसान की पीट-पीटकर हत्या, खेत में मिला लहूलुहान शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Dec 2021 7:22 PM
बरेली में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. किसान का शव खेत में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. उसका खून से लथपथ शव गांव के पास एक खेत में मिला. किसान की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.
थाना बिथरी चैनपुर के गांव अहियापुर निवासी बृजपाल रविवार रात अपने खेत पर पानी भरने गए थे. वह रात भर घर नहीं आए, जिसके चलते सुबह उनके परिजनों ने तलाश शुरू की. सोमवार सुबह बृजपाल सिंह का शव गांव के पास एक खेत में पड़ा मिला. इससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.
मृतक किसान का शरीर खून से लथपथ था. इसके साथ ही शरीर पर डंडों के निशान थे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. वह तुरंत मौके पर पहुंच गई. परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read: Bareilly News: इंजीनियर ने नौकरी के नाम पर ठगे 12 लाख रुपये, थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, मुकदमा दर्ज
गांव अहियापुर के पास खेत में एक शव मिला है. मृतक की शिनाख्त हो गई है. मामले में जांच चल रही है.
शतांशु शर्मा, इंस्पेक्टर, बिथरी चैनपुर
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










