Bareilly News: बरेली में तमंचे की नोक पर युवती से रेप, फिर कोल्डड्रिंक में जहर देकर मारने की कोशिश, FIR दर्ज

Bareilly Crime Latest News: बरेली के थाना बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया है कि इज्जतनगर बिहार कला निवासी अशरफ की उसके मोहल्ले में किराने की दुकान है.
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती से पहले तमंचे के बल पर रेप किया.इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए. पीड़िता का आरोप है कि शादी की बात करने पर आरोपी ने कोल्डड्रिंक में जहर देकर जान से मारने की भी कोशिश की. इस मामले में बारादरी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.
बरेली के थाना बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया है कि इज्जतनगर बिहार कला निवासी अशरफ की उसके मोहल्ले में किराने की दुकान है. पीड़िता के मुताबिक लगभग दो वर्ष पूर्व आरोपी उसकी दुकान के बराबर में ही बने मकान में ले जाकर तमंचे के बल पर रेप किया.
इसका विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का वायदा कर लिया.पीड़िता ने आरोप लगाया कि अशरफ ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाये और लगभग तीन माह पहले पीड़िता ने आरोपी से शादी करने के लिये कहा था,अशरफ ने जान से मारने की नियत से कोल्डड्रींक में जहर मिला कर उसे पिला दिया.
इससे उसकी हालत गंभीर हो गई और पीड़िता ने जिला अस्पताल में अपना इलाज करवाया.पीड़िता का कहना है कि इसके बाद से ही आरोपी अशरफ, उसका भाई बन्टी व बहनोई शानू लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे है. इस मामले में बारादरी पुलिस ने आरोपी अशरफ पर रेप करने के साथ ही आरोपी बन्टी, शानू के खिलाफ धमकी देने की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है.
इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि आरोपी अशरफ 20 नवंबर को दूसरी लड़की से शादी कर रहा था. वहीं बातचीत के दौरान पीड़िता के परिवार वालों ने बताया कि मामले की जब शिकायत की तो आरोपी अशरफ की शादी रुक गई है.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




