ePaper

Bank Jobs: यूको बैंक में इस पद के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई

Updated at : 27 Dec 2023 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Bank Jobs: यूको बैंक में इस पद के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई

यूको बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपको लिए यह खबर है. इस बैंक में आवेदन करने के लिए आज 27 दिसंबर, 2023 को आखिरी मौका है. आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

UCO Bank Recruitment 2023: यूको बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इच्छुक उम्मीदवार आज 27 दिसंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने का आज आखिरी मौका है. यूके बैंक के इस भर्ती अभियान में कुल 142 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कुल वैकेंसी (Vacancy)

  • विशेषज्ञ अधिकारी – 127 पद

  • जोखिम प्रबंधन में विशेषज्ञ अधिकारी – 15 पद

चयन प्रक्रिया

यूके बैंक की इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा. उम्मीदवारों की प्रतिभा को परखने के लिए बैंक कुछ अन्य परीक्षण भी आयोजित कर सकता है. लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में योग्यता अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे.

Also Read: Bank Jobs: आईडीबीआई बैंक में इन पदों के लिए आवेदन करने का आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई
आवेदन शुल्क

यूको बैंक भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है. एससी, एसटी उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं दिया जाएगा. अभ्यर्थी शुल्क ऑनलाइन या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं.

Also Read: PSPCL Recruitment 2023: असिस्टेंट लाइनमैन के लिए 2500 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवदेन
यहां भेजे आवेदन

आवेदन अंतिम तिथि से पहले महाप्रबंधक, यूको बैंक, प्रधान कार्यालय, चौथी मंजिल, एच.आर.एम विभाग, 10, बीटीएम सारणी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल – 700001 को जमा किए जाने चाहिए.

Also Read: IBPS PO Mains Result 2023: जल्द जारी होगा आईबीपीएस पीओ का रिजल्ट, यहां से करें चेक

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola