Bajaj Pulsar 220F दोबारा हुई लॉन्च, जानें क्या मिलेगा नया
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Feb 2023 5:04 PM
Bajaj Pulsar 220F को पहली बार 2007 में भारत में लॉन्च किया गया था. बजाज की पॉपुलर बाइक 220F की वापसी हो चुकी है. यह मोटरसाइकिल डीलर्स के पास पहुंचनी शुरू हो गई है. अभी कंपनी ने इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है.
2023 Pulsar 220F Relaunch: बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) भारतीय बाजार में पॉपुलर मॉडल है. इस बाइक का 220 सीसी मॉडल (Pulsar 220F) कंपनी ने साल 2022 में बंद कर दिया था. बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने इसी लोकप्रियता को देखते हुए पल्सर 220एफ को एक बार फिर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है.
Bajaj Pulsar 220F को पहली बार 2007 में भारत में लॉन्च किया गया था. बजाज की पॉपुलर बाइक 220F की वापसी हो चुकी है. यह मोटरसाइकिल डीलर्स के पास पहुंचनी शुरू हो गई है. अभी कंपनी ने इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है.
Also Read: Bajaj Pulsar 125 कार्बन फाइबर एडिशन भारत में लॉन्च, यहां पाएं कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी
2023 पल्सर 220F में 220cc ऑयल-कूल्ड SOHC इंजन दिया है, जो 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. ये 20.4 hp पावर जेनरेट करता है. पल्सर 220F को बंद किये जाने के समय इसकी कीमत 1.25 लाख रुपये थी. खबर है कि 2023 मॉडल की कीमत 1.39 लाख रुपये हो सकती है.
न्यू पल्सर 220F के वीडियो से पता चलता है कि यह बाइक काफी हद तक पुराने मॉडल जैसी ही है. पल्सर 220F एक सेमी-फेयर्ड बाइक है, जिसमें एक प्रमुख हेडलैम्प काउल, शोल्डर फेयरिंग और इंजन काउल दिया है. इसमें बड़ी विंडस्क्रीन, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स, क्लिप-ऑन हैंडलबार, कार्बन-फाइबर डिजाइन एलिमेंट, स्प्लिट सीट्स और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट भी मिलेगा.
बजाज पल्सर 220F में पुराने मॉडल की तरह हार्डवेयर मिलने की उम्मीद है. पल्सर 220F में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर हैं. इसकी तुलना में 250 ट्विन मोनोशॉक रियर सस्पेंशन से लैस हैं. पल्सर 220F में दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक हैं, जो सिंगल-चैनल ABS के साथ मिलता है. इसकी डिलीवरी फरवरी अंत तक शुरू की जा सकती है.
Also Read: Bajaj Pulsar 250 All-Black Edition: बजाज ऑटो ने पल्सर 250 मॉडल का ऑल-ब्लैक एडिशन उतारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










