'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर मई में करेंगी इस दिन शादी, 43 की उम्र में NRI-बिजनेसमैन संग लेंगी सात फेरे

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

कनिका कपूर ने 20 मई को गौतम संग सात फेरे लेने का फैसला किया है. कनिका ने अपनी शादी की शॉपिंग शुरू कर दी है. कनिका और गौतम एक दूसरे को एक साल से डेट कर रहे है. दोनों शादी लंदन में करने वाले है.

विज्ञापन

Kanika Kapoor wedding date: बेबी डॉल फेम सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थी. खबरें थी कि कनिका मई में एनआरआई-बिजनेसमैन से शादी करने जा रही है. अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, उनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है. वो 20 मई को बिजनेसमैन गौतम संग घर बसाने जा रही है.

कनिका कपूर की शादी की तारीख

कनिका कपूर की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग हैं. लेटेस्ट ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कनिका ने 20 मई को गौतम संग सात फेरे लेने का फैसला किया है. कनिका ने अपनी शादी की शॉपिंग शुरू कर दी है. वह अपने तीन बच्चों के लिए भी ढेर सारे नए और प्यारे आउटफिट्स खरीद रही है.

https://www.instagram.com/p/CbVl3DcOhTV/

कनिका कपूर की ये दूसरी शादी होगी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका कपूर और गौतम एक दूसरे को एक साल से डेट कर रहे है. दोनों शादी लंदन में करने वाले है. कनिका की ये दूसरी शादी होगी. उनकी पहली शादी एनआरआई बिजनेसमैन राज चंदौक से हुई थी, लेकिन दोनों ने साल 2012 में तलाक ले लिया था. उनके तीन बच्चे भी है.

Also Read: Srinidhi Shetty: जानिए कौन हैं श्रीनिधि शेट्टी, जिसकी मोहब्बत में दीवाने है ‘रॉकी भाई’, PHOTOS

कनिका के गाने

कनिका कपूर कई गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं. फिल्म रागिनी एमएसएस 2 के बेबी डॉल गाने से उन्हें काफी लोकप्रियती मिली थी. ये गाना सुपरहिट हुआ था. इसमें सनी लियोनी थी. इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के लवली और कमली सॉन्ग गाए थे. वहीं, लव लैटर, बीट पे बूटी, दा दा दस्से जैसे गाने गा चुकी है.

सारा तेंदुलकर संग फोटो

कनिका कपूर अपने इंस्टाग्राम पर अपने कॉन्सर्ट की तसवीरें शेयर करती रहती है. वो काफी ग्लैमरस औऱ स्टाइलिश भी है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद खूबसूरत तसवीरें है. कुछ समय पहले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वो सिंगर कनिका कपूर का हाथ थामे नजर आई थी. ये तसवीर काफी वायरल हुई थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola