ePaper

'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर NRI बिजनेसमैन संग करने जा रहीं शादी, इस महीने लेंगी सात फेरे, लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 14 Mar 2022 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर NRI बिजनेसमैन संग करने जा रहीं शादी, इस महीने लेंगी सात फेरे, लेटेस्ट अपडेट

कनिका कपूर एनआरआई-बिजनेसमैन गौतम के साथ मई में शादी करने वाली है. उनकी ये दूसरी शादी होगी. कनिका की पहली शादी टूट गई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल लंदन में शादी करेंगे.

विज्ञापन

Kanika Kapoor wedding: बेबी डॉल गाने से लोकप्रिय हुई सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कनिका के गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचाते है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक सिंगर शादी करने वाली है. कनिका इस साल मई में एक एनआरआई-बिजनेसमैन संग सात फेरे लेने वाली है. हालांकि शादी की तारीख अभी सामने नहीं आई है.

कनिका कपूर की शादी

कनिका कपूर ने कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है. कनिका की शादी की खबर जानकर फैंस काफी खुश होंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सिंगर एनआरआई-बिजनेसमैन गौतम के साथ मई में शादी करने वाली है. उनकी ये दूसरी शादी होगी. कनिका की पहली शादी टूट गई थी.

https://www.instagram.com/p/CU46vpet1X6/

इस शख्स से कर रही शादी

कनिका कपूर और गौतम एक दूसरे को एक साल से डेट कर रहे है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल लंदन में शादी करेंगे. हालांकि ये नहीं मालूम कि वो लोग कैसे मिले. वहीं, इस बारे में जब सिंगर से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसपर कुछ नहीं कहा औऱ ना ही इससे इनकार किया. कनिका ने इसपर कहा माफ कीजिएगा नो कमेंट्स.

Also Read: Aaradhya Bachchan के लेटेस्ट वीडियो को देख फैंस हुए इंप्रेस, हिन्दी कविता पढ़ती दिखीं स्टारकिड, VIDEO

पहली शादी टूट गई थी कनिका की

बता दें कि कनिका कपूर ने लंदन के एक एनआरआई बिजनेसमैन से की थी, लेकिन ये रिश्ता नहीं चला औऱ दोनों ने तलाक ले लिया. कनिका के तीन बच्चे है. वहीं, सिंगर बहुत कम उम्र से ही गाना गा रही है. जब वो महज 12 साल की थी, तब से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था.

काफी ग्लैमरस हैं कनिका

कनिका कपूर काफी ग्लैमरस हैं और वो अपनी ग्लैमरस तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है. कनिका ‘बेबी डॉल’, ‘लवली’, ‘चिट्टियां कलाइयां’ जैसे गानों को लेकर काफी पॉपुलर है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. 2000 से ज्यादा वो पोस्ट कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola