इरफान खान के बेटे बाबिल से यूजर ने पूछा उनका धर्म, जवाब सुनकर हरकोई कर रहा तारीफ

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jul 2021 5:58 PM

विज्ञापन

दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) ने एक इंस्टाग्राम यूजर को करारा जवाब दिया है जिन्होंने उनके धर्म को लेकर सवाल किया. उन्होंने कहा कि उनकी पहचान किसी एक धर्म से नहीं है और वह 'सभी के लिए' हैं.

विज्ञापन

दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) ने एक इंस्टाग्राम यूजर को करारा जवाब दिया है जिन्होंने उनके धर्म को लेकर सवाल किया. उन्होंने कहा कि उनकी पहचान किसी एक धर्म से नहीं है और वह ‘सभी के लिए’ हैं. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने बाबिल से पूछा था, “भाई…क्या तुम मुसलमान हो?” अब उनके जवाब की हरकोई तारीफ कर रहा है.

बाबिल ने लिखा, “मैं किसी एक धर्म से जुड़ा नहीं हूं। मैंने बाइबल, भगवद गीता, कुरान पढ़ी है. गुरु ग्रंथ साहिब पढ़ रहा हूं, मैं सभी धर्मों से हूं…हम कैसे एक-दूसरे की मदद करते हैं…यही सब धर्मों का आधार है.”

बीते दिनों बाबिल ने ‘बिना धर्म के आदमी के रूप में उठाए जाने’ की बात कही थी. उन्होंने पिछले साल एक इंस्टाग्राम यूजर को जवाब देते हुए कहा था, “मैंने दिवाली, होली और रक्षा बंधन और ईद के उत्सवों का आनंद लिया है और मैं एक चर्च भी गया हूं और मुझे सम्मान मिला है.” उन्होंने कहा था, “मैं लोगों से प्यार करता हूं, मैं लोगों के लिए खड़े होने की कोशिश कर रहा हूं.”

बीते दिनों बाबिल खान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग के लिए कॉलेज की पढ़ाई छोड़ने की घोषणा की थी. बाबिल ने कहा था, वह ‘अपना सबकुछ अभिनय को देने जा रहे हैं’. स्टार किड ने वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी और अपने खास ‘सच्चे’ दोस्तों को ‘अलविदा’ कहा. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि वह उन सभी को बहुत याद करेंगे और उन्हें यह महसूस कराने के लिए कि वे अपने हैं, सभी को धन्यवाद दिया. बाबिल ने खुलासा किया कि वो “120 क्रेडिट” से बाहर हो रहे हैं क्योंकि अब उनके लिए एक्टिंग ही सबकुछ होगा.

Also Read: Ira Khan के बॉयफ्रेंड नुपुर ने क्यों यूजर को कहा ‘सॉरी शक्तिमान’, वजह है ये तसवीर

गौरतलब है कि, बाबिल ने हाल ही में एक डिजिटल ड्रामा के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की अनाउंसमेंट की थी जिसमें उन्हें तृप्ति डिमरी आपोजिट देखा गया था. जबकि बाबिल ने अभी तक पूरी तरह से फिल्मी शुरुआत नहीं की है, वह पहले ही अपने पिता की मौजूदगी में कैमरे का सामना कर चुका हैं. बाबिल ने रविवार को यह भी घोषणा की कि उन्होंने अपने दूसरे प्रोजेक्ट साइन किया है, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शूजीत सरकार बना रहे हैं और इसे रोनी लाहिरी द्वारा निर्मित किया जाएगा. फिल्म में ज़ैन खान भी होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola