Asia Cup Hockey 3rd Place: जापान को 1-0 से रौंदकर भारत ने तीसरे स्थान पर किया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

Asia Cup Hockey 3rd Place: एशिया कप हॉकी में भारत ने जापान को 1-0 से रौंदकर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है. इससे पहले सुपर चार के ग्रुप मुकाबले में कोरिया से ड्रॉ खेलकर खिताबी दौड़ से भारत बाहर हो गया था.

विज्ञापन

भारत की रक्षापंक्ति ने दिखायी चुस्ती

भारत ने पहला गोल 7वें मिनट में ही दाग दिया था, लेकिन पहला मैदानी गोल दागने के बाद भारत की ओर से एक भी गोल नहीं दागा जा सका. हालांकि जापान ने भारत पर कई गोल दागने की कोशिश की, लेकिन भारत की रक्षापंक्ति ने शानदार प्रदर्शन किया.

भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ दर्ज की थी सबसे बड़ी जीत

भारत ने एशिया कप के लीग मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी. भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया था. भारत को अंतिम 4 में पहुंचने के लिए इंडोनेशिया को 15-0 या उससे अधिक गोल से हराना जरूरी था.

भारत ने जापान को एशिया कप 2022 में दो बार हराया

भारत ने एशिया कप 2022 में जापान को दो बार हराया. हालांकि लीग मैच में जापान ने भारत को 5-2 से हराया था, जिसके बाद भारत को भारी नुकसान उठाना पड़ा. जापान ने पाकिस्तान को हराकर भारत को सुपर चार में पहुंचाने में भारी मदद भी की थी.

जापान को 1-0 से रौंदकर भारत ने तीसरे स्थान पर किया कब्जा

भारत ने एशिया कप के तीसरे और चौके स्थान के लिए खेले गये मुकाबले में जापान को 1-0 से हरा दिया और तीसरे स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया.

कोरिया के खिलाफ इन भारतीय खिलाड़ी ने दागा गोल

कोरिया के खिलाफ मुकाबले में भारत की ओर से नीलम संजीप जेस (9वें मिनट), दिपसन तिर्की (21वें मिनट), महेश शेषे गौड़ा (22वें मिनट) और शक्तिवेल मरीस्वरन (37वें मिनट) ने गोल दागे.

कोरिया से हारकर भारत खिताब भिड़ंत से बाहर

भारत और कोरिया के बीच सुपर चार के ग्रुप मुकाबले में भिड़ंत हुई, लेकिन मुकाबला भारत और जापान के बीच 4-4 से ड्रॉ पर खत्म हुआ. ड्रॉस से कारिया को तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भारत खिताबी दौड़ से बाहर हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola