Covid-19: आरोग्य सेतु पर ऐसे कर सकते हैं कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें आसान स्टेप्स

Updated:
विज्ञापन

केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों ने कोरोना से बचाव को लेकर एक बार फिर गाइडलाइन जारी कर दिया है. इसमें सरकार ने उन लोगों से वैक्सिन लेने की अपील की है.

विज्ञापन
undefined

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. अगर आपने अबतक कोरोना की वैक्सिन या बूस्टर डोज नहीं लिया है, तो बिना देर किए आप जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवा सकते हैं. भारत सरकार द्वारा जारी की गई ऐप्लिकेशन आरोग्य सेतु ऐप के जरिए आप किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवा सकते हैं. इसके लिए बस ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. तो चलिए जानते हैं किस तरह होगा आयोग्य सेतु पर आसानी से रजिस्ट्रेशन.

विज्ञापन
undefined

केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों ने कोरोना से बचाव को लेकर एक बार फिर गाइडलाइन जारी कर दिया है. इसमें सरकार ने उन लोगों से वैक्सिन लेने की अपील की है, जिन्होंने अबतक एक भी डोज नहीं लिया है. इसके साथ ही सरकार ने लोगों से बूस्टर डोज लेने को कहा है.

undefined

भारत में दो तरह की कोरोना वैक्सीन के साथ साथ बूस्टर डोज भई लगाई जा रही है. इनमें पहला है भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और दूसरा ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविशिल्ड. ऐसे में अगर आपको भी वैक्सीन लगवानी है तो आप भी कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

undefined

आरोग्य सेतु के जरिए आप रजिस्ट्रेशन समेत अन्य कई जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं. यहां आप अपने आस पास कोरोना के बढ़ते-घटते ममलों को देख सकते हैं. इसके साथ ही कोरोना वैक्सिनेशन के जुड़े अहम जानकारियां भी देख सकते हैं.

undefined

कोरोना के वैक्सिनेशन के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट http://cowin.gov.in पर जाना होगा. यहां मोबाइल नंबर दर्ज करें और गेट ओटीपी पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपके दिए नंबर पर ओटीपी भेजा जायेगा, जिसे दर्ज करें.

इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर वैक्सीनेशन पेज आपके सामने खुल जायेगा. जिसमें मांगे जा रहे सभी डिटेल्स को भर दें. रजिस्टर हो जाने के बाद अपॉइंटमेंट शेड्यूल का विकल्प आएगा.

इसके बाद सेंटर का डिटेल दिखाई देगा, नजदीकी सेंटर का चयन कर लें. अपने सहूलियत के अनुसार डेट और टाइम सिलेक्ट कर लें.

प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद कंफर्म पर क्लिक कर दें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola