ePaper

मलाइका अरोड़ा को ड्रॉप करने गए अर्जुन कपूर आए ट्रोलर्स के निशाने पर, यूजर्स ने कर दिए ऐसे कमेंट

Updated at : 06 Sep 2021 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा को ड्रॉप करने गए अर्जुन कपूर आए ट्रोलर्स के निशाने पर, यूजर्स ने कर दिए ऐसे कमेंट

मलाइका अरोड़ा को हाल ही में करीना कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गाय इस दौरान उन्हें ड्रॉप करने आए अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे.

विज्ञापन

Arjun Kapoor troll: मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी बीएफएफ करीना कपूर, अमृता अरोड़ा (Amrita Arora), करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के साथ पार्टी करते दिख जाती हैं. हाल ही में मलाइका करीना के घर पहुंची और उनके साथ अर्जुन कपूर भी साथ में दिखे. दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका कार से नीचे उतरते दिख रही है. वीडियो वायरल होते ही यूजर्स अर्जुन को ट्रोल करने लगे.

दरअसल, बीते दिन मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और मल्लिका भट्ट बीएफएफ करीना के घर गए थे. इस दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन कपूर अपनी लेडीलव मलाइका को बेबो के घर ड्रॉप करने आए थे. मलाइका व्हाइट लूज शर्ट और लॉन्ग बूट में दिखी. साथ ही एक बड़ा सा हैंड बैग भी एक्ट्रेस ने कैरी किया था.

Also Read: Dhoni की एक्स गर्लफ्रेंड Raai Laxmi हैं बेहद ग्लैमरस, बिकिनी फोटोज से इंटरनेट पर लगाती है आग

इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा कार से नीचे उतरती है और बिल्डिंग की ओर जाने लगती है. मलाइका बैक सीट पर बैठी थी और उनके जाने के बाद अर्जुन कपूर फ्रंट सीट पर बैठने चले जाते है. इस बात को लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वह कार से दोबारा बाहर निकला ही क्यों था. एक ने लिखा, मीडिया वालों को दिखाने के लिए वह उसे छोड़ने आया था.

https://www.instagram.com/p/CTcEWuwAv-t/

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों अक्सर साथ में तसवीरें शेयर करते रहते है. अक्सर मलाइका और अर्जुन एक साथ स्पॉट होते है और सारा लाइमलाइट चुरा ले जाते है. बता दें कि 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी.

Also Read: इस वजह से हिना खान सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में नहीं हुई थी शामिल, नागिन एक्ट्रेस ने बताई वजह

फिल्मों की बात करें तो मलाइका अरोड़ा हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के लॉन्च पर ‘परम सुंदरी’ गाने पर डांस करते हुए दिखी थी. शिमर साड़ी और स्टाइलिश ब्लाउज में मलाइका ने अपने डांस से फैंस को दीवाना बना दिया था. उनके डांस का कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola