अर्जुन कपूर ने समुंदर किनारे दिल बनाकर लेडी लव मलाइका को दिया सरप्राइज, दोनों की रोमांटिक वीडियो वायरल

अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका को खुश करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. अब एक्टर ने समुंदर किनारे मलाइका के लिए रोमांटिक डिनर डेट का इंतजाम किया है. इस डेट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ डिनर डेट, मूवी डेट पर स्पॉट किए जाते हैं. हाल ही में दोनों मालदीव में क्वालिटी टाइम बिताने गए थे. दोनों के बीच की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. अब दोनों की रोमांटिक डिनर डेट की फोटोज वायरल हो रही हैं.
इस वायरल वीडियो में अर्जुन कपूर मलाइका को सरप्राइज देते नजर आए. उन्होंने मलाइका के लिए समुंदर किनारें रोमांटिक डिनर डेट का इंतजाम किया था. वीडियो में सिर्फ मलाइका नजर आ रही हैं. वहीं बैकग्राउंड में शानदार गाना भी बज रहा है. एक्ट्रेस इस लिए सरप्राइज डिनर डेट देख काफी खुश हो रही है.
https://www.instagram.com/p/CXJAccoJVWg/
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “वह एक वाइब है … और यह फ्लीक पर है!” वीडियो के बैकग्राउंड में हार्डी संधू की बिजली बिजली चल रही है. इसमें मलाइका को पीले रंग के गाउन में नंगे पांव समुद्र तट की ओर चलते हुए देखा जा रहा है. जैसे ही वह डिनर डेट के पास पहुंचती है, उन्हें रेत पर परी रोशनी से बना एक बड़ा दिल मिलता है. इस दिल में सीटिंग अरेंजमेंट भी किया गया है. कुछ लैंप टेबल पर भी रखे गए हैं.
वहीं फैंस ने उनके वीडियोज पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘शादी कब कर रहे हो भाई’. वहीं एक अन्यू यूजर ने लिखा, ‘कितना प्यार डेकोरेशन है…अर्जुन आप कितने रोमाटिंक हो..मलाइका काफी लकी है.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई लगे हाथ तुम भी हाथ पीले करवा ही लो अब’.
आपको बता दें कि बीते दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें दोनों पूल में वर्कआउट करते दिखाए दिए. पूल में रखे ट्रेडमिल पर दोनों साइकलिंग कर रहे थे और ढेर सारी मस्ती भी. जिसके कैप्शन में लिखा, ‘जब प्रेमिका आपके ट्रेनर से ज्यादा कठिन टास्कमास्टर हो !!! अरे @drewnealpt मैं @patinamaldives में छुट्टी पर भी वर्कआउट कर रहा हूं, @malaikaaroraofficial को धन्यवाद !!!’
Also Read: एयरपोर्ट लुक को लेकर जमकर ट्रोल हो रहीं मलाइका अरोड़ा, वायरल हुआ ये VIDEO
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




