ePaper

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पूल में किया वर्कआउट, वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- जब गर्लफ्रेंड...

Updated at : 05 Dec 2021 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पूल में किया वर्कआउट, वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- जब गर्लफ्रेंड...

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कपल गोल और ट्रैवल गोल एक साथ दे रहे हैं. बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक अर्जुन ओर मलाइका इस समय मालदीव में वेकेशन इंज्वॉय कर रहे हैं.

विज्ञापन

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कपल गोल और ट्रैवल गोल एक साथ दे रहे हैं. बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक अर्जुन ओर मलाइका इस समय मालदीव (Maldives) में वेकेशन इंज्वॉय कर रहे हैं. इसके साथ ही वो अपने फैंस के लिए वहां से लगातार एक से बढ़कर एक खूबसूरत तसवीरें शेयर कर रहे हैं. लेकिन छुट्टी पर होने और लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाने का कतई मतलब यह नहीं है कि फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस वर्कआउट करना भूल गई हों.

अर्जुन के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, मलाइका उनके ट्रेनर से भी ज्यादा सख्त हैं. अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों को एक पूल में आधा डूबे हुए साइकिल चलाते देखा जा सकता है. मलाइका को नियॉन ग्रीन बीचवियर पहने देखा जा सकता है जबकि अर्जुन शॉर्ट्स पहने हुए हैं. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “जब गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से ज्यादा सख्त टास्कमास्टर हो !!! अरे मैं मालदीव में हॉलिडे पर वर्कआउट कर रहा हूं. मलाइका को थैंक्यू!!! “

https://www.instagram.com/p/CXGN2wXpOL9/

मलाइका भी लगातार अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं. इससे पहले दोनों को समुद्र तट पर ब्रेकफास्ट करते देखा गया था और एक और तस्वीर में मलाइका स्विमवियर में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं.

शनिवार सुबह मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें उन्हें प्रिंटेड स्विमवियर पहने धूप सेंकते हुए देखा जा सकता है. वहीं अर्जुन ने बीच पर उनके और मलाइका के साइकिलिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. मलाइका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस समय इंडियाज बेस्ट डांसर के दूसरे सीज़न के लिए जज पैनल में हैं. वह पहले सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में जज थी.

Also Read: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में मोबाइल बैन! करीबी दोस्त ने बताया वायरल खबर का सच

वहीं अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म भूत पुलिस में सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आए थे. वो जॉन अब्राहम, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया के साथ मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स में दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola