ePaper

एमबीए प्रोग्राम सहित विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश के लिए करें आवेदन, पूरी डिटेल समेत डायरेक्ट लिंक

Updated at : 30 Mar 2023 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
एमबीए प्रोग्राम सहित विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश के लिए करें आवेदन, पूरी डिटेल समेत डायरेक्ट लिंक

Admission Alart MBA Courses: एमबीए प्रोग्राम समेत विभिन्न कोर्सेज में आवेदन करने के लिए आप कहां-कहां आवेदन कर सकते हैं यहां चेक करें. कोर्सेज की डिटेल, आवदेन का तरीका, डायरेक्ट लिंक.

विज्ञापन

एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए करें आवेदन

संस्थान : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, शिबपुर.

कोर्स : एमबीए प्रोग्राम, सत्र 2023-25 – मार्केटिंग मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट एवं ऑपरेशंस मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन के साथ.

योग्यता : किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग, साइंस, ह्यूमैनिटीज, आर्ट्स, कॉमर्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. साथ ही मैट/ सीमैट/ कैट/एक्सएटी/ जीमैट का वैध स्कोर आवश्यक है.

प्रवेश : अकादमिक रिकॉर्ड के आधार पर शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा.

कैसे करें आवेदन : इंस्टीट्यूट की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर

सकते हैं.

अंतिम तिथि : 31 मार्च, 2023.

अन्य जानकारी के लिए देखें :  https://www.iiests.ac.in/ckfinder/userfiles/files/Brochure.pdf

एनआईटी कालीकट से करें एमबीए

संस्थान : स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), कालीकट.

कोर्स : एमबीए प्रोग्राम 2023-24. कोर्स की कुल 75 सीटें हैं,

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों में ग्रेजुएशन की डिग्री एवं कैट का वैध स्कोर आवश्यक है.

प्रवेश : कैट स्कोर, ओरल प्रेजेंटेशन/ निबंध लेखन एवं पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.

कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.

अंतिम तिथि : 31 मार्च, 2023.

अन्य जानकारी के लिए देखें : https://nitc.ac.in/imgserver/uploads/attachments/mba-admissions-2023-25-notification_787_0.pdf 

एनआईटी कर्नाटक से करें एमबीए

संस्थान : स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंसेज एंड मैनेजमेंट, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) कर्नाटक, सूरतकल.

कोर्स : एमबीए प्रोग्राम 2023-25. (दो वर्षीय फुल टाइम डिग्री).

योग्यता : मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी डिसिप्लीन में बैचलर डिग्री आवश्यक है. इसके साथ कैट 2022 या मैट (सितंबर 2022/ दिसंबर 2022/ फरवरी 2023) या गेट 2022/23 स्कोर होना चाहिए.

प्रवेश : कैट/ मैट/ गेट स्कोर, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू एवं कार्यानुभव के लिए तय वेटेज के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.

कैसे करें आवेदन : इंस्टीट्यूट की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है.

अंतिम तिथि : 10 मई, 2023.

अन्य जानकारी के लिए देखें : https://www.nitk.ac.in/document/attachments/5244/Information_Bulletin_%28MBA

सिक्योरिटीज मार्केट के पीजी प्रोग्राम में लें प्रवेश

संस्थान : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट (एनआईएसएम), मुंबई.

कोर्स : पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन सिक्योरिटीज मार्केट्स (पोर्टफोलियो मैनेजमेंट/ इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी/ रिसर्च एनालिसिस). यह 15 माह का वीकेंड प्रोग्राम है.

योग्यता : किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन होना चाहिए.

प्रवेश : अभ्यर्थी के प्रोफाइल एवं पर्सनल इंटरव्यू (ऑनलाइन) में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश मिलेगा.

कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अंतिम तिथि : 14 अप्रैल, 2023.

अन्य जानकारी के लिए देखें : https://www.nism.ac.in/pgpipr/

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola