Apple ने पेश किये MacBook Pro, iMac और नये M3 Chips, जानें कीमत और खूबियां
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Nov 2023 11:01 AM
Apple Scary Fast Event 2023 New Launches - ऐपल ने अपने स्केरी फास्ट इवेंट में नये मैकबुक प्रो (New MacBook Pro), आईमैक (iMac) और नये एम3 चिप्स (M3 Chips) पेश किये हैं. आइए जानते हैं इन नये प्रोडक्ट्स की कीमत और फीचर्स की डीटेल्स-
Apple Scary Fast Event 2023 Highlights & New Launches : टेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी ऐपल ने अपने स्केरी फास्ट इवेंट में नये मैकबुक प्रो (New MacBook Pro), आईमैक (iMac) और नये एम3 चिप्स (M3 Chips) पेश किये हैं. MacBook Pro 14 इंच की कीमत 169900 रुपये की शुरू होकर 319900 रुपये तक जाती है. नये मैकबुक प्रो को आज से ही ऑर्डर किया जा सकता है. वहीं, iMac का 8 जीबी रैम और 256 जीबी वाला बेस वेरिएंट भारत में 1.34 लाख रुपये में आयेगा. यह लैपटॉप चार कलर ऑप्शंस- पिंक, ग्रीन, ब्लू और सिल्वर में आयेगा. ऐपल के नये M3, M3 Pro और M3 Max चिप्स भी पेश किये हैं. इसको TSMC की 3nm प्रॉसेस तकनीक पर बनाया गया है. आइए जानते हैं इन नये प्रोडक्ट्स की कीमत और फीचर्स की डीटेल्स-
MacBook Pro (2023) Specifications, Features
नये MacBook Pro (2023) मॉडलों में कंपनी के नये M3, M3 Pro और M3 Max प्रोसेसर लगाये गए हैं. टॉप वेरिएंट जिसमें M3 Max चिप लगायी गई है, उसे 128GB तक RAM के साथ कन्फिगर किया जा सकता है.
M3 और M3 Pro प्रॉसेसर्स से लैस मॉडल्स को क्रमशः 24GB और 36GB रैम के साथ लिया जा सकता है. मैकबुक्स में 1TB तक SSD स्टोरेज है.
ऐपल का दावा है कि नये एम3 प्रो प्रॉसेसर की वजह से उसके मैकबुक 40 गुना फास्ट हो गए हैं.
नये मैकबुक प्रो मॉडल्स में 14 इंच और 16 इंच का लिक्विड रेटिना XDR (3,024×1,964 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है.
120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स (HDR कंटेंट) और 600 निट्स (SDR कंटेंट) की पीक ब्राइटनेस इसमें मिलती है.
टच आईडी को भी ये सपोर्ट करते हैं और इसके साथ ही बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है.
कनेक्टिविटी ऑप्शंस के रूप में तीन थंडरबोल्ट 4/यूएसबी 4 पोर्ट, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3, एक मैगसेफ 3 चार्जिंग पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, एक एसडीएक्ससी कार्ड रीडर और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है.
iMac M3 Specifications & Features
M3 प्रॉसेसर वाले नये 24 इंच iMac के बारे में दावा है कि यह M1 प्रॉसेसर से दोगुना तेज है. नये M3 प्रॉसेसर को 3nm प्रॉसेसर पर बनाया गया है.
नये आईमैक में 24 इंच रेटिना डिस्प्ले दिया गया है. यह 4.5K रेजॉल्यूशन और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है.
इसमें वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3, 4 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 2 थंडरबोल्ट पोर्ट और गीगाबिट ईथरनेट सपोर्ट दिया गया है.
इसमें 1080p फेसटाइम कैमरा और 6-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो स्पैटियल ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस के लिए सपोर्ट दिया गया है.
Also Read: बड़े नेताओं के iPhone कौन कर रहा हैक? Apple ने हैकिंग की कोशिश पर दिया जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










