Apple बांट रही iPhone यूजर्स को पैसे, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
Apple बांट रही iPhone यूजर्स को पैसे, जानें पूरा मामला

7 साल पुरानी बात है, जब iPhone 6, iPhone 7 और iPhone SE यूजर्स ने अपने डिवाइस को धीमा किये जाने का आरोप लगाया. कंपनी ने पहले इन आरोपों से इनकार किया, लेकिन बाद में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया. इसके बाद ऐपल ने एक सॉल्यूशन निकाला और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए 500 मिलियन डॉलर भुगतान की बात कही.

विज्ञापन

Apple ने अपने आईफोन यूजर्स को पैसे बांट रही है. दरअसल, यह कंपनी की ओर से दिया जा रहा मुआवजा है. लगभग 7 साल पुरानी बात है, जब iPhone 6, iPhone 7 और iPhone SE यूजर्स ने अपने डिवाइस को जानबूझकर धीमा किये जाने का आरोप लगाया. पहले तो कंपनी ने इन आरोपों से इनकार किया, लेकिन रॉयटर्स की खबर के अनुसार, बाद में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया. साथ ही यह भी कहा कि इसके पीछे कंपनी की कोई गलत मंशा नहीं थी. इसके बाद ऐपल ने साल 2020 में एक सॉल्यूशन निकाला और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए 500 मिलियन डॉलर तक के पर्याप्त भुगतान पर सहमति की बात कही. टेक हब सिलिकॉन वैली की एक रिपोर्ट की मानें, तो हाल ही में हुए एक फैसले के तहत अब ऐपल उन लोगों को पैसे देना शुरू करेगी जो अपना फोन स्लो हो जाने की वजह से निराश थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola