ePaper

बेबी बंप के साथ शूट करती दिखीं अनुष्का शर्मा, Viral Photos पर होने लगी कमेंट्स की बारिश

Updated at : 22 Nov 2020 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
बेबी बंप के साथ शूट करती दिखीं अनुष्का शर्मा, Viral Photos पर होने लगी कमेंट्स की बारिश

Anushka Sharma, Anushka Sharma Latest Viral Photos, Anushka Sharma Latest Photo with baby bump: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक शूट के सिलसिले में नजर आईं. अभिनेत्री 7 महीने की प्रेगनेंट हैं और कोविड के सारे गाइडलाइन का पालन करते हुए पाया गया. अनुष्का ने डार्क ग्रीन कलर का आउटफिट पहना था, जिसमें वो काफी जंच रही थीं. शूट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार शूट करते वक्त अनुष्का जरा भी घबराई हुई नहीं दिखीं, कोरोना काल में खुद की प्रेगनेंसी को लेकर अनुष्का को काफी सहज पाया गया. वो बड़े आराम से शूट का हिस्सा बनी रहीं.

विज्ञापन

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक शूट के सिलसिले में नजर आईं. अभिनेत्री 7 महीने की प्रेगनेंट हैं और कोविड के सारे गाइडलाइन का पालन करते हुए पाया गया. अनुष्का ने डार्क ग्रीन कलर का आउटफिट पहना था, जिसमें वो काफी जंच रही थीं. शूट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार शूट करते वक्त अनुष्का जरा भी घबराई हुई नहीं दिखीं, कोरोना काल में खुद की प्रेगनेंसी को लेकर अनुष्का को काफी सहज पाया गया. वो बड़े आराम से शूट का हिस्सा बनी रहीं.

https://www.instagram.com/p/CH4tdvzJGeS/?igshid=grsogf6zgnah

डिलवरी के बाद अनुष्का के काम पर वापस आने की उम्मीद

अनुष्का से उम्मीद की जा रही है कि वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने के चार महीने बाद मई से काम फिर से शुरू करेंगी.

दीपावली पर शेयर की थी अनुष्का ने तस्वीर

रौशनी के त्योहार दिवाली पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का खास अंदाज नजर आया. एथनिक लुक में अनुष्का शर्मा ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. तसवीर में अनुष्का शर्मा बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं. उनके ग्लैमरस लुक पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. तसवीर के साथ अनुष्का शर्मा ने एक खास दिवाली मैसेज ‘तैयार हुई सिर्फ इसलिए कि घर पर बैठ सकूं और खा सकूं’ भी लिखा.

https://www.instagram.com/p/CHmb2xsF84r/

अनुष्का शर्मा ने अपनी तसवीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने घर में बैठने और खाने के लिए मैं तैयार हुई हूं. ये बेहतरीन अहसास था. उम्मीद करती हूं कि आपकी दिवाली खूबसूरत होगी.’ व्हाइट सलवार- सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखी. तसवीर में उनका बेबी बंप भी साफ दिख रहा था. वहीं, एक्ट्रेस एथनिक लुक में काफी ग्लैमरस दिख रही है.

अगस्त में अनुष्का और विराट ने की थी गुड न्यूज की अनाउंसमेंट

अनुष्का और विराट ने अगस्त में प्रेग्नेंसी की खबरें दीं थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था “और फिर, हम दो से तीन होने वाले हैं. जनवरी 2021 तक.” काम के संदर्भ में अगर बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार 2018 की फिल्म जीरो में देखा गया, अनुष्का शर्मा ने इस साल दो वेब शो का निर्माण किया – न वो हैं अमेजन प्राइम के लिए पाताल लोक और नेटफ्लिक्स के लिए बुलबुल.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola