गुजरात चुनाव 2022: VIP रैलियों में तैनात रहेंगे Anti-Drone Guns, पीएम की Rally में घटी थी ऐसी घटना

Lok Sabha Election 2024 | PTI
वीआईपी रैलियों में एंटी ड्रोन गन तैनात किये जाने के पीछे कारण है कि पिछले दिनों रैली में ऐसी घटना घट चुकी है. पिछले गुरुवार को जब पीएम मोदी गुजरात के बावला में रैली कर रहे थे, तब एक संदिग्ध ड्रोन को देखा गया था, हालांकि उसे उसी समय मार गिराया गया था.
गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर बृहस्पतिवार को पहले चरण में मतदान होगा. राज्य की 19 जिलों में होने वाले मतदान में कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. बृहस्पतिवार को 14,382 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच मतदान होगा. इधर पहले चरण के मतदान के साथ-साथ दूसरे चरण के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. रैलियों में सुरक्षा को लेकर खासा ध्यान दिया जा रहा है, जहां वीआईपी नेता और मंत्री पहुंचने वाले हैं.
वीआईपी रैलियों में एंटी ड्रोन गन तैनात
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गुजरात में दूसरे चरण के लिए सुरक्षा की बड़ी तैयारी की गयी है. दूसरे चरण के मतदान से पहले होने वाली रैलियों में सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया है. खास कर वैसी रैलियों में जहां वीआईपी पहुंचने वाले हैं. रैलियों में एंटी ड्रोन गन तैनात किये गये हैं.
Also Read: गुजरात चुनाव 2022: शराब की बिक्री पर विवादित बयान को लेकर बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज
Anti-drone guns deployed at election rallies attended by VIPs in Gujarat
Read @ANI Story | https://t.co/gzS0FehpFd
#GujaratAssemblyPolls #AntiDroneGuns pic.twitter.com/XepD7zCI8t— ANI Digital (@ani_digital) November 30, 2022
पीएम मोदी की रैली में संदिग्ध ड्रोन पर मार गिराया गया था
वीआईपी रैलियों में एंटी ड्रोन गन तैनात किये जाने के पीछे कारण है कि पिछले दिनों रैली में ऐसी घटना घट चुकी है. पिछले गुरुवार को जब पीएम मोदी गुजरात के बावला में रैली कर रहे थे, तब एक संदिग्ध ड्रोन को देखा गया था, हालांकि उसे उसी समय मार गिराया गया था. एनएसजी के अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान गुजरात का दौरा करने वाले वीआईपी की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी. खास कर प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य की रैलियों में एंटी ड्रोन गन तैनात किये जाएंगे.
1 दिसंबर को पहले चरण का मतदान
गुजरात में पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है. जिसमें कुल 89 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. उनमें से 48 पर भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस के खाते में 40 सीटें गई थीं और एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ था. पहले चरण में भाजपा और कांग्रेस ने सभी 89 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं. जबकि आप के प्रत्याशी पहले चरण में 88 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. अन्य दलों में बसपा ने 57 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं जबकि बीटीपी के 14, माकपा के चार उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में कुल 339 निर्दलीय भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पहले चरण में कुल 788 उम्मीदवारों में से 70 महिला प्रत्याशी हैं जिनमें से भाजपा की नौ, कांग्रेस की छह और आप की पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं.
पहले चरण में 23976670 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग
राज्य सीईओ कार्यालय के मुताबिक गुजरात में कुल 4,91,35,400 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें से 2,39,76,670 मतदाता पहले चरण में मतदान करने की अहर्ता रखते हैं. इनें से 5.74 लाख मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल के बीच है जबकि 4,945 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 99 साल से अधिक है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक पहचे चरण में 14,382 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा जिनमें से 3,311 केंद्र शहरी क्षेत्र में हैं और बाकी के 11,071 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में बनाए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










