Ankita Murder Case: हंगामे के बीच हुआ अंकिता का अंतिम संस्कार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Sep 2022 7:13 PM
अंकिता भंडारी के पिता ने कहा है कि अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मैं अपनी बेटी अंकिता का अंतिम संस्कार करूंगा. उन्होंने कहा कि सीएम ने मुझसे कहा है कि एसआईटी गठित कर केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी. वहीं अंकिता की मौत के बाद गुस्साये लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
Ankita Murder Case: उत्तराखंड के श्रीनगर के एनआईटी घाट पर अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार किया गया. लोगों के भारी विरोध के बीच प्रशासन की उपस्थिति में अंकिता का अंतिम संस्कार किया गया. गौरतलब है कि अंकिता भंडारी की तथाकथित हत्या का मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है. मौत को लेकर लोग सड़कों पर उतरे. भारी विरोध प्रदर्शन हुआ. लोगों ने आरोपियों को फांसी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. श्रीनगर के बेस अस्पताल के पास स्थित मुर्दाघर के सामने गुस्साए लोगों ने बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर जाम लगाकर न्याय की मांग की. प्रशासन जाम हटाने का पूरा प्रयास करती रही, लेकिन लोग अपनी मांग पर अडिग रहे.
Uttarakhand | Last rites of Ankita Bhandari being performed at NIT ghat in Srinagar, Pauri Garwhal
She was allegedly murdered in Rishikesh by now expelled BJP leader Vinod Arya's son Pulkit Arya who was arrested yesterday pic.twitter.com/uaJcBs1pKL
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 25, 2022
इधर, अंकिता हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि SIT गठित हो गई है, और उन्होंने अपनी जांच शुरु कर दी है. इसमें हर बिंदुओं पर जांच होगी. सीएम धामी ने कहा कि राज्य में इस तरह की घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता है. हमने दोषियों को सजा दिलाने का संकल्प लिया है.
सभी कार्रवाई तय समय से हो रही हैं। SIT गठित हो गई है, उन्होंने अपनी जांच शुरु कर दी है। इसमें हर बिंदुओं पर जांच होगी। राज्य में इस तरह की घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हमने दोषियों को सजा दिलाने का संकल्प लिया है: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी pic.twitter.com/3eOZm7E6Kz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2022
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की होगा अंतिम संस्कार-अंकिता के पिता: इधर, अंकिता के पिता इस बात पर अड़े हुए हैं कि जब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक वो अंकिता का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. अंकिता भंडारी के पिता ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मैं अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करूंगा. उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री ने कहा है कि, एसआईटी गठित कर केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी.
अंकिता के शव पर चोट के निशान: गौरतलब है कि अंकिता भंडारी की मौत के बाद अस्पताल की और से दी गई रिपोर्ट में कहा गया था कि युवती की मौत डूबने से हुई. वहीं, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश की ओर से जारी की गई मसौदा रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि मृतका अंकिता भंडारी के शव पर मौत से पहले के घाव के निशान पाए गए हैं. इससे संकेत मिलता है कि उसे किसी कुंद धार वाली वस्तु से मारा-पीटा गया था.
शनिवार को मिला था अंकिता का शव: गौरतलब है कि अंकिता का शव शनिवार को ऋषिकेश के पास चीला नहर से बरामद किया गया था. मौत से करीब छह दिन पहले अंकिता लापता हो गई थी. इधर, अंकिता भंडारी के भाई अजय भंडारी ने कहा कि अंकिता जिस रिजॉर्ट में काम करती थी, वहां की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में सबूत मिटाने का प्रयास किया जा रहा है.
बता दें, अंकिता पौड़ी स्थित वानंतर रिजॉर्ट में बतौर रिशेप्निस्ट काम करती थी. बताया जा रहा है कि रिजॉर्ट के मालिक हरिद्वार के बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य का है. वहीं, अंकिता की मौत के बाद पुलिस ने पुलकित और दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










