श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर के साथ काम करना नहीं था आसान, Judaai फिल्म के वक्त अनिल कपूर हो जाते थे नर्वस

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Mar 2023 5:29 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर अपने आप को काफी ज्यादा फिट रखते हैं. अब एक्टर ने साल 1997 की फिल्म जुदाई के वक्त के कुछ किस्से शेयर किये. उन्होंने कहा कि जुदाई फिल्म की शूटिंग के वक्त मुझे श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर के साथ डांस करना था, वो नर्वस हो गया था.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. एक्टर ने अब साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म जुदाई का एक किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है. दरअसल आज फिल्म की 26वीं सालगिरह है, ऐसे में अनिल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर के साथ डांस करने को लेकर काफी नर्वस थे. एक्टर ने फिल्म की एक खूबसूरत सी याद भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे देखकर दर्शक काफी रोमांचित हो रहे हैं.

अनिल कपूर ने जुदाई फिल्म का सुनाया किस्सा

अनिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर श्रीदेवी, उर्मिला और निर्माता बोनी कपूर के साथ एक तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, ”जुदाई करने का फैसला उस समय मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि मैंने इसे करने का फैसला किया! मुझे दो खूबसूरत अग्रणी महिलाओं श्रीदेवी और उर्मिला के साथ काम कर रहा था. उन्होंने आगे कहा, “और मुझे अभी भी याद है कि श्री जी और उर्मिला के साथ डांस करते समय मैं कितना नर्वस था, क्योंकि वे दोनों बेहतरीन डांसर हैं! आज 26 साल बाद, जब मैं फिल्म के बारे में सोचता हूं और जो यादें मैंने बनाई हैं, उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है!”

बोनी कपूर ने भी शेयर किया पोस्टर

निर्माता बोनी कपूर ने भी फिल्म का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, ”जुदाई के 26 साल @sridevi.kapoor @anilskapoor @urmilamatondkarofficial कादर खान @pareshrawalofficial @iam_johnylever @upasnasinghofficial के यादगार प्रदर्शन के साथ बहुत खास फिल्म.” बता दें कि जब श्रीदेवी ये फिल्म कर रही थी, तब जान्हवी कपूर उनके पेट में ती. ये खुलासा उर्मिला ने पिछले साल एक डांस रियलिटी शो में किया था. श्रीदेवी, जिनकी फरवरी 2018 में मृत्यु हो गई, ने 1996 में निर्माता बोनी कपूर से शादी की.

जुदाई फिल्म थी सुपरहिट

जुदाई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और इसने फैंस से काफी सराहना बटोरी. हालांकि अनिल कपूर शुरुआत में इस फिल्म में काम करने के इच्छुक नहीं थे. अनिल ने पिछले साल एक इंटरव्यू में हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था, ”मैं फिल्म के लिए मना करता रहा, क्योंकि मैं अपने किरदार से जुड़ नहीं पाया…रूप की रानी चोरों का राजा की हार के बाद हम आर्थिक रूप से कठिन दौर से गुजर रहे थे, इसलिए मुझ पर परिवार और परिवार की प्रोडक्शन कंपनी का बहुत दबाव था.” अनिल और श्रीदेवी को इससे पहले ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ में एक साथ देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. उन्होंने मिस्टर इंडिया और लम्हे जैसी लोकप्रिय फिल्मों में भी साथ काम किया है.

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट

अनिल को वर्तमान में ब्रिटिश श्रृंखला द नाइट मैनेजर के भारतीय रीमेक में उनके प्रदर्शन के लिए व्यापक रूप से सराहा जा रहा है. हिंदी संस्करण में आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धूलिपाला भी हैं. इसके बाद, अनिल के पास ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण-स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म फाइटर है, जो सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola