अनन्या पांडे ने कार में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, वायरल हो रही तसवीरों पर मां ने दिया ऐसा रिएक्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2021 9:07 PM

विज्ञापन

Ananya Panday Bold Photoshoot : अनन्या पांडे (Ananya Panday) इस समय अपनी आनेवाली फिल्म लिगर के लिए यूएस में शूटिंग कर रही हैं. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो कार के अंदर बाथरोब में पोज देती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) इस समय अपनी आनेवालीफिल्म लिगर के लिए यूएस में शूटिंग कर रही हैं. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो कार के अंदर बाथरोब में पोज देती नजर आ रही हैं. अनन्या ने लास वेगास, नेवादा से बुधवार को कई खूबसूरत तसवीरें शेयर की जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “‘बाथरोब इन ए कार’ सीरीज़ (मत पूछो क्यों, मैं समझा नहीं सकती) #NightShoot #LIGER.”

अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने इस तसवीर पर कमेंट किया है. उन्होंने दिल वाले और स्माइली वाले इमोजी शेयर किये हैं. वहीं शनाया कपूर ने दिल वाला इमोजी शेयर किया है. वहीं एक यूजर ने इस तसवीर पर कमेंट किया, इस तसवीर पर प्यार आ गया. एक और यूजर ने लिखा, आप इस दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है. एक और यूजर ने लिखा, आप हर ड्रेस में बहुत क्यूट लगती हो.

https://www.instagram.com/p/CWpZ7x1NW4-/

अनन्या इन दिनों लास वेगास में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लिगर’ की शूटिंग कर रही हैं. फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा संग रोमांस करती नजर आएंगी. फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने भी अपने प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में महान मुक्केबाज माइक टायसन को लिया है. इससे पहले, अनन्या ने लाइगर के सेट से माइक के साथ एक तसवीर साझा की थी और इसे कैप्शन दिया था, “हम वाकई एकदूसरे के साथ अच्छी तरह से साथ हो रहे हैं.”

अनन्या ने हाल ही में कई तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह घुड़सवारी करती नजर आ रही हैं. उन्होंने इसे कैप्शन दिया था, “yay or neigh.” तसवीरों में अनन्या घोड़े पर बैठी काउबॉय हैट पहने पोज दे रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह घोड़े को सहलाती नजर आ रही हैं.

Also Read: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अगले हफ्ते करेंगे मुंबई में शादी! इसके बाद होंगे राजस्थान रवाना

गौरतलब है कि अनन्या बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे और भावना पांडे की सबसे बड़ी बेटी हैं. उन्होंने 2019 में पुनीत मल्होत्रा की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी थे. इसके बाद वह पति पत्नी और वो में नजर आईं. अनन्या ने बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड और जी सिने अवॉर्ड जीता. लीगर के अलावा वह जोया अख्तर की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ नजर आएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola