अमिताभ बच्चन ने ऋषिकेश में की पूजा- अर्चना, आरती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Amitabh Bachchan with Abhishek Bachchan After The Press Confarance at their resident. Aishwariya Rai Bachchan was discharged from the Seven Hills Hospital on Tuesday. *** Local Caption *** “Amitabh Bachchan with Abhishek Bachchan After The Press Confarance at their resident. Aishwariya Rai Bachchan was discharged from the Seven Hills Hospital on Tuesday. Express Photos by Pradip Das , Mumbai, 22/11/11.”
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में उत्तराखंड के ऋषिकेश का दौरा किया और पूजा भी की. इस दौरान उनके साथ स्वामी चिदानंद सरस्वती भी दिखे. बिग बी गंगा आरती करते दिखे.
Amitabh Bachchan video: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बीते दिन साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ एक फोटो शेयर की थी. तसवीर में दोनों के चेहरे पर एक मुस्कान दिखी थी. इस बीच बिग बी की कुछ तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन वीडियो में वो उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा आरती करते दिख रहे है.
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में उत्तराखंड के ऋषिकेश का दौरा किया और पूजा भी की. इस दौरान उनके साथ स्वामी चिदानंद सरस्वती भी दिखे. बिग बी की कई तसवीरें सामने आई है और इसमें वो कुर्ता पायजामा, नेहरू जैकेट पहने हुए सीढ़ियों पर बैठे दिख रहे है. स्वामी चिदानंद माइक पर कुछ बोल रहे है और एक्टर उन्हें ध्यान से सुनते नजर आ रहे है.
एक अन्य तसवीर में अमिताभ बच्चन को स्वामी चिदानंद सरस्वती उनके सिर पर टीका लगाते दिख रहे है. वहीं, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें बिग बी गंगा आरती करते दिखे. बता दें कि एक्टर रश्मिका मंदाना संग उत्तराखंड में फिल्म गुडबाय की शूटिंग कर रहे है. एक्ट्रेस के साथ फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा था, पुष्पा. इसपर रिप्लाई करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, सर हम #झुकेगा नहीं.”
फिल्म दसवीं की तारीफ
अमिताभ बच्चन फिल्म दसवीं में अपने बेटे की एक्टिंग देखकर काफी खुश थे. उन्होंने ट्विटर पर ट्रेलर शेयर कर लिखा था, मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे ; जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे!. इसके साथ ही एक्टर ने लिखा, अभिषेक तुम मेरे उत्तराधिकारी हो-बस कह दिया तो कह दिया.
इन फिल्मों को लेकर चर्चा में बिग बी
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्टर अमिताभ बच्चन की फिल्म में काम कर रहे हैं. हालांकि इसकी डिटेल सामने नहीं आई है. इसके अलावा वो फिल्म ‘गुड बाय’, ‘ऊंचाई’, ब्रह्मास्त्र में काम कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










