Amitabh Bachchan: कोई भी फिल्म साइन करने से पहले इस शख्स की सलाह लेते हैं बिग बी, खुद किया था खुलासा

साल 2018 में अपनी बेटी के बुक लॉन्च के मौके पर अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि कोई भी फिल्म साइन करने से पहले वह अपनी बेटी की राय लेते हैं. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन का मानना है कि श्वेता जो कहती हैं वह सच होता है.
महानायक अमिताभ बच्चन लगातार फिल्मों में सक्रिय है और सोशल मीडिया के जरिए भी अपने प्रशंसकों से अक्सर रूबरू होते रहते हैं. इसके अलावा बिग बी अपने परिवार के साथ काफी समय बिताते हैं. इस बात से उनके फैंस वाकिफ ही है कि अभिषेक बच्चन जहां अपनी मां जया बच्चन के करीब हैं और श्वेता बच्चन नंदा अपने पिता के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करती हैं. फिल्मों को लेकर अमिताभ हमेशा श्वेता से प्रोफेशनल सलाह लेते हैं.
साल 2018 में अपनी बेटी के बुक लॉन्च के मौके पर अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि कोई भी फिल्म साइन करने से पहले वह अपनी बेटी की राय लेते हैं. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन का मानना है कि श्वेता जो कहती हैं वह सच होता है. अमिताभ ने कहा, ‘श्वेता की ऑब्जरवेशन पावर बहुत अच्छी है और सिर्फ वो ही नहीं बल्कि घर के सभी लोग उनकी बातों से सहमत हैं. घर हो या उद्योग हर मामले पर श्वेता की अपनी राय होती है.”
उन्होंने कहा कि अगर वह किसी फिल्म के हिट होने की भविष्यवाणी करती हैं, तो वह हिट हो जाती है. उन्होंने अपनी बेटी की कहानी देखने के अंदाज की सराहना की थी. उन्होंने खुलासा किया कि श्वेता उनके परिवार में सबसे अच्छी कलाकार थीं और उन्होंने सभी की मिमिक्री भी की है.
श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा भी चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन वह फिल्मों में करियर बनाने की इच्छुक नहीं हैं. वह अपने पिता का बिजनेस संभालना चाहती हैं. उसे पॉडकास्टिंग भी ���संद है. वो अक्सर इस शो की मजेदार बातचीत को लेकर चर्चा में रहती हैं. इसके अलावा वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं.
Also Read: कपिल शर्मा और गुरु रंधावा संग ‘अलोन’ में नजर आयेंगी योगिता बिहानी, बोलीं- हमारे बीच एक कनेक्शन है…
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन अगली बार प्रभास के साथ आगामी तेलुगु साइंस-फिक्शन प्रोजेक्ट के में दिखाई देंगे. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पहला पार्ट 2024 में रिलीज होने वाला है. फिल्म प्रभास और फिल्म निर्माता नाग अश्विन के बीच पहली सहयोग है. प्रभास के साथ पादुकोण की भी यह पहली फिल्म होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










