ePaper

पोलैंड ने ऐसे सहेजी हरिवंश राय बच्चन की यादें, बेटे अमिताभ बच्चन की खुशी का ठिकाना नहीं

Updated at : 26 Oct 2020 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
पोलैंड ने ऐसे सहेजी हरिवंश राय बच्चन की यादें, बेटे अमिताभ बच्चन की खुशी का ठिकाना नहीं

Amitabh Bachchan father Harivansh Rai Bachchan : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पोस्ट से फैंस को जानकारी दी कि पोलैंड ने फैसला लिया है कि वह अपने शहर व्रोकला (Wroclaw) में एक चौक का नाम उनके पिता के नाम हरिवंश राय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan) के नाम पर रखेगा. बिग बी का ये पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan father Harivansh Rai Bachchan : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पोस्ट से फैंस को जानकारी दी कि पोलैंड ने फैसला लिया है कि वह अपने शहर व्रोकला (Wroclaw) में एक चौक का नाम उनके पिता के नाम हरिवंश राय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan) के नाम पर रखेगा. बिग बी का ये पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है.

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर कर लिखा, पोलैंड ने फैसला लिया है कि व्रोकला में एक चौक का नाम उनके पिता के नाम पर रखा जाएगा. दशहरा पर इससे अच्छा उपहार कुछ और नहीं हो सकता था.. परिवार के लिए , व्रोकला में भारतीय समुदाय के लिए और भारत के लिए अत्यंत गर्व का क्षण…’

https://www.instagram.com/p/CGxk3H2h_Nf/

बिग बी का ये पोस्ट सोशल मी़डिया पर जमकर वायरल हो रहा है औऱ फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी लगातार कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे है. एक्टर रणवीर सिंह, सुनील शेट्टी सहित अन्य कई सितारों ने भी कमेंट किया. इससे पहले एक्टर ने एक छोटी बच्ची का डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था. वीडियो में छोटी बच्ची ब्लैक सूट में ऑरेंज चुन्नी का घूंघट ओढ़कर ‘गज का घूंघट’ गाने पर शानदार डांस कर रही है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘अप्रशिक्षित प्रतिभा… बस हैरान कर दिया. जुत्ती निकल गई, लेकिन शो जारी है.’

https://www.instagram.com/p/CGkw2-aB4mM/

इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने एक अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें बाप-बेटा हारमोनियम के साथ संगीत का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे थे. वायरल वीडियो में बच्चे के पिता उसे सुर सिखाने की कोशिश कर रहे है. बच्चा भी अपने पिता तरह से सुर में सुर मिलाकर गाना गाने की कोशिश करता दिख रहा था. उन्होंने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘बच्चा तो अपने पिता का भी बाप है.’

https://www.instagram.com/p/CGg4DBJhLTw/

बता दें कि अमिताभ बच्चन पिछली बार फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने मिर्जा का रोल प्ले किया था, जिसे बहुत सराहा गया. फिल्म में उनके अलावा आयुष्मान खुराना, विजय राज, सृष्टि श्रीवास्तव, फारुख जफर, बृजेंद्र काला जैस सितारों ने काम किया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही वेब सीरीज ‘शांताराम’ में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा बिग बी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे. इसमें वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में हैं. वहीं, अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म द बिग बुल है, जो डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी.

Also Read: फैंस का दिल धड़का रही ‘नायरा’ की ये बोल्ड तसवीर, शिवांगी जोशी का अंदाज देखकर आप भी हो जाएंगे मदहोश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola