ePaper

VIDEO: इस छोटे से बच्चे ने अपने डांस से जीता अमिताभ बच्चन का दिल, आप भी देखें क्यूट बेबी का ये जबरदस्त वीडियो

Updated at : 09 Aug 2020 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: इस छोटे से बच्चे ने अपने डांस से जीता अमिताभ बच्चन का दिल, आप भी देखें क्यूट बेबी का ये जबरदस्त वीडियो

Amitabh Bachchan shared video : महानायक अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. बिग बी लगातार अपने पोस्ट से फैंस से जुड़े रहते हैं. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर स्माइल आ जाएंगी. इस वीडियो में एक क्यूट से बच्चे को देखा जा सकता है, जो डांस कर रहा है.

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक क्यूट सा बच्चा दिखाई दे रहा है, जो बिग बी के फेमस गाने ‘खईके पान बनारस वाला’ पर डांस कर रहा है. दरअसल, इस बच्चे को उसके परिजन डांस करा रहे है. वीडियो में बच्चे के एक्सप्रेशन्स कमाल के है. इस देखने के बाद बिग बी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘हाहाहा… बेचारा.. लेकिन कितना क्यूट है’.

https://twitter.com/ashokmistry4545/status/1292124883325870086

वीडियो में बच्चे का क्यूट एक्सप्रेशन्स लोगों को खूब पसन्द आ रहा है. लोग वीडियो में बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे है. वहीं, अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले आर्या नाम की सिंगर के सॉन्ग को ट्वीट किया था. अमिताभ के इस ट्वीट के बाद आर्या की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था.

हाल ही में उन्‍होंने अभिषेक संग अपनी तसवीर शेयर कर लिखा था,’ तू न रुकेगा कभी ; यू ना मुड़ेगा कभी ; तू ना झुकेगा कभी ; कर शपथ कर शपथ कर शपथ ;अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ !!. वहीं उन्‍होंने पिता हरिवंश राय बच्‍चन की भी एक कविता पोस्ट की है.

Also Read: अमूल वाले पोस्टर पर यूजर के इस कमेंट पर गुस्साए अमिताभ बच्चन, बोले- अपने स्वच्छ मुख को स्वच्छ रखिए…

गौरतलब है कि महानायक अमिताभ बच्चन पिछले दिनों की कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं. कुछ दिन पहले अमिताभ की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी पोती आराध्या को भी अस्पताल से छुट्टी मिली थी. उन दोनों की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आयी थी. वहीं, अभिषेक बच्चन भी कोरोना को हराकर घर पहुंच गए हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola