Amitabh Bachchan: इस वजह से ‘जलसा’ के बाहर जूते पहनकर फैंस से मिले बिग बी, खुद बतायी ये वजह

काफी साल से अमिताभ बच्चन अपने फैंस से हर संडे अपने घर के बाहर मिलते हैं. ये नियम उन्होंने कभी नहीं तोड़ा. हालांकि कोरोना काल में उन्होंने ये नियम बन्द कर दिया था. बिग बी के फैंस के लिए ये दिन किसी बड़े दिन से कम नहीं होता.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं. बिग बी के चाहने वाले भी उनपर जमकर प्यार लुटाते है. हर रविवार को एक्टर अपने फैंस से अपने बंगले जलसा के बाहर मिलते है. इस दिन का उनके चाहने वाले ब्रेसबी से इंतजार करते है. हर बार एक्टर उनसे नंगे पैर या मोजे पहनकर मिलते है, लेकिन इस बार वो उनसे जूते पहनकर मिले. इसके पीछे की वजह भी उन्होंने खुद ही बताई.
फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
काफी साल से अमिताभ बच्चन अपने फैंस से हर संडे अपने घर के बाहर मिलते है. ये नियम उन्होंने कभी नहीं तोड़ा. हालांकि कोरोना काल में उन्होंने ये नियम बन्द कर दिया था. बिग बी के फैंस के लिए ये दिन किसी बड़े दिन से कम नहीं होता. एक्टर ने अपने ब्लॉग में लिखा, और आज एक बड़ा अंतर है.. जूते.. जूते क्योंकि कल पूरे दिन नंगे पैर शूटिंग करने से पैर में छाले की समस्या बढ़ गई. इसलिए मंदिर अभी भी वैसा ही है और अगली बार भी इसका सम्मान रखा जाएगा.
इस वजह से जूते पहनकर फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
आगे अमिताभ बच्चन ने लिखा, “हां रविवार बिना जूतों के.. या यूं कहें कि उनके बिना…अगली बार वे बिना जूतों के होंगे.. मुझे कल जाकर अपने संवादों और पंक्तियों का अध्ययन करना होगा.. शूटिंग के लिए. बता दें कि बिग बी ने बताया था कि उनके शुभचिंतक ही उनका मंदिर है और इस वजह से वो उनसे नंगे पैर या मोजे पहनकर मिलने आते है.
Also Read: कैटरीना कैफ की इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने दिया था ऑडिशन, इस वजह से हो गए थे रिजेक्ट
बिग बी की आने वाली फिल्में
अमिताभ बच्चन के पास टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ गणपथ पार्ट 1 है. विकास बहल द्वारा निर्देशित, गणपथ 20 अक्टूबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस उन्हें प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ आगामी विज्ञान-फाई फिल्म प्रोजेक्ट के में देखेंगे. उन्होंने दीपिका के साथ द इंटर्न का रीमेक भी बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










