बंगाल में चुनाव से पहले अमित शाह के पोस्टर फाड़े, भाजपा ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बैनर व पोस्टर फाड़े जाने के खिलाफ उत्तर 24 परगना के गाइघाटा थाना के सामने भाजपा समर्थकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
कोलकाता : बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बैनर व पोस्टर फाड़े जाने के खिलाफ उत्तर 24 परगना के गाइघाटा थाना के सामने भाजपा समर्थकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. सुबह 11:30 बजे से थाने के सामने जेशोर रोड पर विरोध शुरू हुआ.
थाने के सामने धरना पर बैठे भाजपा समर्थकों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों में महिला मोर्चा की सदस्याएं भी थीं. डेढ़ घंटे चला विरोध प्रदर्शन तब थमा, जब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया.
भाजपा का आरोप है कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने ही अमित शाह के बैनर-पोस्टर फाड़े हैं. जब तक उन बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी. 30 जनवरी को शाह के ठाकुरनगर आने को लेकर गाइघाटा में जगह-जगह उनके चित्रोंवाले बैनर-पोस्टर लगे थे.
Also Read: Bengal Chunav 2021 : शुभेंदु अधिकारी का दावा, दक्षिण 24 परगना की सभी 31 सीटें जीतेगी भाजपा
बनगांव सांगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष मानसपति ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन के बाद भाजपा के प्रतिनिधि, पुलिस से मिले. पुलिस ने आश्वस्त किया कि बदमाशों की गिरफ्तारी होगी. साथ ही बाकी फ्लेक्सों पर नजर रहेगी. मौके पर बनगांव सांगठनिक जिला भाजयुमो के अध्यक्ष संजीव चौधरी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. हिंसक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं. आये दिन दोनों ही दलों के समर्थकों के बीच झड़प की भी खबरें आती रहती हैं.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




