ePaper

बंगाल : मुख्यमंत्री की विधानसभा सीट भवानीपुर में दुर्गापूजा का उद्घाटन करने आ रहे हैं अमित शाह

Updated at : 12 Aug 2023 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल : मुख्यमंत्री की विधानसभा सीट भवानीपुर में दुर्गापूजा का उद्घाटन करने आ रहे हैं अमित शाह

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 2020 से साल्टलेक में ईजेडसीसी में दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू किया गया था. लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद 2022 में पूजा बंद कर दी गई थी. इस बार बीजेपी विधानसभा आधारित पूजा का आयोजन करना चाहती है.

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में आयोजित दुर्गा पूजा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने की संभावना है. प्रदेश भाजपा सूत्रों के मुताबिक यह खबर है. गौरतलब है कि दुर्गा पूजा के कुछ महीनों बाद देश में लोकसभा चुनाव की अंतिम तैयारियां शुरू हो जाएंगी. उससे पहले शाह का बांग्ला के ‘सर्वश्रेष्ठ उत्सव दुर्गापूजा ‘ में आकर जनता के साथ जनसंपर्क स्थापित करना काफी अहम माना जा रहा है.

भाजपा भवानीपुर इलाके में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर काफी उत्साहित

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा करने का आदेश दिया गया है. कहा गया है कि हर विधानसभा में कम से कम एक दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा सकता है. इसके अलावा, भाजपा के मंडल-आधारित छोटे क्लब संगठनों को भी दुर्गा पूजा में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल करने का निर्देश दिया गया है. यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर पार्टी उन पूजाओं के लिए आर्थिक मदद भी करेगी. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री का दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने के लिए भवानीपुर आना चाहते हैं. इसलिए पार्टी भवानीपुर इलाके में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं.

Also Read: West Bengal Breaking News Live : ममता की विधानसभा सीट भवानीपुर में दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने आ रहे हैं शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इससे पहले भी दुर्गा पूजा का बनें हैं हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इससे पहले भी कोलकाता में दुर्गा पूजा के उद्घाटन में भाग लिया था. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद विधाननगर में एक पूजा का उद्घाटन किया था. हालांकि, इस बार बीजेपी नेतृत्व को मुख्यमंत्री की विधानसभा सीट क्षेत्र में ही दुर्गा पूजा आयोजित करने को कहा गया है. केंद्रीय स्तर पर तृणमूल नेता ममता भाजपा विरोधी गठबंधन ‘भारत’ के सहयोगियों में से एक हैं. गृह मंत्री खुद ममता के विधानसभा क्षेत्र में पूजा के उद्घाटन के लिए आना चाहते हैं. प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि पूजा के अन्य दिनों में भी अन्य केंद्रीय नेताओं के आने की व्यवस्था की जायेगी.

Also Read: West Bengal Breaking News Live : ममता की विधानसभा सीट भवानीपुर में दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने आ रहे हैं शाह
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही किया था जिक्र

भाजपा नेता  शुभेंदु अधिकारी ने तीन महीने पहले ही भवानीपुर में भाजपा नेतृत्व के साथ एक घरेलू बैठक में दुर्गा पूजा के आयोजन के बारे में बात की थी. भवानीपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दुर्गापूजा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. लेकिन पंचायत चुनाव में शुभेंदु की व्यस्तता के कारण तैयारियां रोक दी गईं थी. हाल ही में विधानसभा सत्र के अंत में एक सवाल के जवाब में विपक्ष के नेता ने कहा था कि सिर्फ भवानीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में दुर्गापूजा का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही शरदोत्सव के दौरान न केवल भवानीपुर में, बल्कि पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ता महालया के दिन से ही विजयादशमी तक आम लोगों से संवाद करेंगे. कुछ जगहों पर पूजा का आयोजन किया जाएगा तो कुछ जगहों पर बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उत्सव मंच के जरिय जनसंपर्क करेंगे.

Also Read: राज्यपाल के रवैये पर ममता ने दिखायी नाराजगी, कहा कुलपति विधेयक पर करें हस्ताक्षर
भाजपा ने भवानीपुर के तीन स्थानों को पूजा के लिये किया है चिन्हित 

भाजपा का मानना है कि पूजा को लेकर राज्य प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिलेगा. इसलिए वे अपने-अपने तरीके से पूजा की व्यवस्था कर रहे हैं. भाजपा नेताओं ने भवानीपुर विधानसभा से संबंधित तीन केंद्र सरकार के स्थानों को अपने पूजा स्थल के रूप में चिन्हित किया है. उन्होंने पूजा स्थल के रूप में रवीन्द्रसदन मेट्रो स्टेशन के पास निजाम पैलेस, नेशनल लाइब्रेरी और कलकत्ता पोर्ट अथॉरिटी गेस्ट हाउस को चुना है. कोलकाता पोर्ट अथॉरिटी गेस्ट हाउस को शुरुआत में पूजा स्थल के रूप में चुना गया है. अधिकारिक अनुमति मिलने के साथ ही वहां दुर्गापूजा की सभी तैयारियां शुरु कर दी जाएगी.

Also Read: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा – राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे राज्यपाल
भाजपा ने वर्ष 2020 में शुरु की थी दुर्गा पूजा

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 2020 से साल्टलेक में ईजेडसीसी में दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू किया गया था. लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद 2022 में पूजा बंद कर दी गई थी. इस बार बीजेपी विधानसभा आधारित पूजा का आयोजन करना चाहती है. गौरतलब है कि भाजपा का बंगाल की जनता के साथ जनसंपर्क स्थापित करने का यही तरीका कितना सफल हो पाता है यह तो लोकसभा चुनाव में ही नजर आएगा.

Also Read: बेहला में छात्र की मौत से नाराज हैं ममता बनर्जी, मुख्य सचिव को कहा जानें कैसे हुआ ऐसा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola