ePaper

अलीगढ़: हादसे में युवक की मौत के बाद नहीं पहुंची एम्बुलेंस और पुलिस, ग्रामीणों ने जाम किया यमुना एक्सप्रेस-वे

Updated at : 09 Jul 2023 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़: हादसे में युवक की मौत के बाद नहीं पहुंची एम्बुलेंस और पुलिस, ग्रामीणों ने जाम किया यमुना एक्सप्रेस-वे

अलीगढ़ यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यह एक्सीडेंट थाना टप्पल के घंघौली गांव के पास हुआ. थाना टप्पल क्षेत्र के घंघौली के रहने वाले कन्हैया लाल के पांच बेटे और दो बेटियां है.

विज्ञापन

अलीगढ़. अलीगढ़ में एक गाड़ी ने आर्मी की परीक्षा देकर लौट रहे 21 वर्षीय़ युवक को रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. वहीं परिजनों को पता चला तो वह यमुना एक्सप्रेस-वें पर आ गए और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया. तीन घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे. वहीं, पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा. बताया जा रहा है कि 112 नंबर को सूचना देने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची. यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यह एक्सीडेंट थाना टप्पल के घंघौली गांव के पास हुआ. थाना टप्पल क्षेत्र के घंघौली के रहने वाले कन्हैया लाल के पांच बेटे और दो बेटियां है. जिसमें एक भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है.

घटना की सूचना पर मचा चीख-पुकार

वहीं, कन्हैया लाल साइकिल की दुकान टप्पल इलाके में चलाते हैं. उनका तीसरे नंबर का बेटा 21 साल का रामवीर आगरा में आर्मी का टेस्ट देकर लौट रहा था. वहीं बोलेरो गाड़ी ने बाइक पर सवार रामवीर को रौंद दिया. रामवीर यमुना एक्सप्रेस-वे से अपने गांव घंघौली की तरफ जाने वाले रोड पर मुड़ रहे थे. वहीं तेज रफ्तार से आ रहे बोलेरो गाड़ी ने रामवीर को रौंद दिया. जिससे रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, मौके पर पुलिस के 112 नंबर पर सूचना दी गई. लेकिन 3 घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. मौके पर परिवार के लोग पहुंच गए. रामवीर की मौत की सूचना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गया. घंघौली गांव के ग्रामीणों ने पहुंचकर यमुना एक्सप्रेस को जाम कर दिया. एक्सप्रेस वे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

Also Read: UP News: गोरखपुर में वेटनरी कॉलेज के लिए भूमि की तलाश खत्म, नदोर में 80 एकड़ भूमि चिन्हित
बोलेरो गाड़ी चालक ले कर फरार हो गया

मृतक के परिजन सोनू चौधरी ने बताया कि रामवीर आगरा से आर्मी का टेस्ट देकर लौट रहा था. यमुना एक्सप्रेस वे पर रेलिंग के सहारे गांव की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ मुड़ रहा था. तभी तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी. वहीं, रामवीर बाइक से गिरकर रोड पर तड़पने लगा. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल किया. लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा. बताया जा रहा है कि इस दौरान भारी बारिश हो रही थी. जिसके चलते पुलिस प्रशासन तीन घंटे बाद पहुंचा. इससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया. वहीं, देरी से पहुंचे पुलिस प्रशासन ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया. मौके से बोलेरो गाड़ी चालक ले कर फरार हो गया. घटना में पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola