बिहार के समस्तीपुर के अमरजीत जयकर को मिला सोनू सूद का साथ, चमकी किस्मत, एक्टर ने दिया ये गोल्डन चांस

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Feb 2023 9:51 PM

विज्ञापन

बिहार के एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस शख्स का नाम अमरजीत जयकर है. वीडियो में उसने फिल्म मस्ती का गाना दिल दे दिया है गाना ऐसा गाया कि सब उसकी आवाज पर फिदा हो गए.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे कई वीडियोज सामने आते है, जो लोगों का ध्यान खींच लेते है. भुबन बड्याकर (काचा बादाम) और रानू मंडल के वीडियोज ने ही उन्हें रातों रात इंटरनेट सेन्सेशन बना दिया था. अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार का एक लड़का गाना गाते दिख रहा है. उसकी आवाज पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद फिदा हो गए है. उन्होंने वीडियो पर रिएक्ट किया. साथ ही उस लड़के को बड़ा ऑफर दे डाला.

अमरजीत जयकर की आवाज पर फिदा हुए सोनू सूद

बिहार के एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस शख्स का नाम अमरजीत जयकर है. वीडियो में उसने फिल्म मस्ती का गाना दिल दे दिया है गाना ऐसा गाया कि सब उसकी आवाज पर फिदा हो गए. लड़के की आवाज इतनी अच्छी है कि यूजर्स भी उसकी जमकर तारीफ कर रहे. उसके वीडियो पर रिएक्ट करते हुए सोनू सूद ने लिखा, एक बिहारी सौ पे भारी.


अमरजीत की चमकी किस्मत

अब अमरजीत की किस्मत चमक गई है. अमरजीत के मुताबिक सोनू सूद ने उन्हें मुंबई बुलाया है. आजतक की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्टर ने उसे फिल्म फतेह में गाने का ऑफर दिया है. अमरजीत ने अपना एक वीडियो पोस्ट कर सोनू को धन्यवाद कहा है. वहीं, बता दें कि सोनू के अलावा एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने भी अमरजीत का वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि ‘यह लड़का कौन है? शानदार. कृपया मेरे साथ इसका नंबर शेयर करें.’


Also Read: Gadar 2 में तारा सिंह की बहू है बेहद बोल्ड, बॉलीवुड हसीनाओं को देती है टक्कर, जानें कौन है ये एक्ट्रेस?

कौन है अमरजीत जयकर?

बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के भौआ गांव के रहने वाले अमरजीत जयकर अक्सर अपना गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है. अमरजीत गांव में ही अपना वीडियो बनाकर ट्विटर पर पोस्ट करते है. ट्विर पर उनके 10.6K फॉलोअर्स है. उनके पिता पटोरी में सैलून चलाते है.

Also Read: सारा अली खान-सुशांत सिंह राजपूत का वो लिप-लॉक, जिसने बढ़ाया था इंटरनेट का पारा, एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन