अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 21 जनवरी को, राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2022 5:45 PM
अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में झारखंड के 8 प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में शामिल होंगे.
लोहरदगा : अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 21 जनवरी को होगा. मुंबई के नासिक स्थित बालाजी रिसोर्ट में चुनाव का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के बाद 22 जनवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा. झारखंड में इसकी तैयारियां शुरू हो गयी हैं. अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने लोहरदगा के कुड़ू में ये जानकारी दी.
झारखंड के 8 प्रतिनिधि करेंगे वोट
अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में झारखंड के 8 प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में शामिल होंगे. अखिल भारतीय धोबी महासंघ राष्ट्रीय समिति का कार्यकाल 18 जनवरी 2023 को समाप्त हो रहा है. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का ऐलान राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया तथा राष्ट्रीय सलाहकार राजेन्द्र आहिरे कर चुके हैं.
राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर झारखंड में तैयारियां शुरू
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देश के 24 राज्यों के मतदाता तथा राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तथा राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर झारखंड में तैयारियां शुरू हो गई हैं. मुंबई के नासिक में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड से सभी जिले के अध्यक्ष एवं प्रदेश समिति समेत लगभग पचास लोग शामिल होंगे.
रिपोर्ट : अमित कुमार राज, कुड़ू, लोहरदगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










