लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों की अस्थियों का अलीगढ़ में विसर्जन, आंदोलन जारी रखने का फैसला

Updated:
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा निकाली जा रही अस्थि कलश यात्रा अलीगढ़ पहुंची. यहां मारे गए किसानों अस्थियों का विसर्जन किया गया.

विज्ञापन

Aligarh News: लखीमपुर खीरी मामले में किसानों की मौत पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा निकाली जा रही अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को अलीगढ़ पहुंची. यहां सांकरा के गंगा घाट पर अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया गया.

विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग… 

अस्थि कलशयात्रा के दौरान किसान नेताओं ने लखीमपुर किसानों के हत्यारों को सजा देने की मांग की. मामले में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की तत्काल बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की. किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगें और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे.

अलीगढ़ के सांकरा घाट पहुंचकर संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक शशिकान्त, कासगंज के भाकियू जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति, क्रांतिकारी किसान यूनियन जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, किसान सभा जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय, भाकियू के अतरौली तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव ने संयुक्त रूप से गंगा में अस्थि विसर्जित की.

(रिपोर्ट:- चमन शर्मा, अलीगढ़)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola