Aligarh News: गाड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद, तो नशे में धुत युवक ने पशु व्यापारी को मारी गोली, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Nov 2021 7:55 AM
Aligarh Crime Latest News: कार सवार युवकों का वहां खड़े पशु व्यापारी कलाम से विवाद हो गया. तभी कार सवार युवकों ने पिस्टल से गोली चला दी. दो गोली पशु व्यापारी को लगी, जिसमें से एक उसके सीने में और दूसरी बांह में लगी. आरोपित वहां से फरार हो गए
Aligarh News: शुक्रवार देर रात को शहर के मैरिस रोड चौराहे पर पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कार बरामद कर एक आरोपित को पकड़ लिया है बाकी अन्य फरार हैं.
दिल्ली गेट के ख्वाजा चौक निवासी पशु व्यापारी कलाम शुक्रवार देर रात 11 बजे अपने 3 साल के बच्चे और पड़ोसी को लेकर अपनी कार में घूमने निकले थे. शहर के मुख्य मैरिस रोड चौराहे पर अब्दुल्ला स्कूल की तरफ जाने वाले रास्ते पर मीट की दुकान के सामने उन्होंने गाड़ी को खड़ा किया.
बताया जा रहा है कि वहां पर ऑल्टो कार में सवार कुछ युवकों का अन्य वाहन चालक शाहनवाज से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था, विवाद शांत होने के बाद, कार सवार युवकों का वहां खड़े पशु व्यापारी कलाम से विवाद हो गया. तभी कार सवार युवकों ने पिस्टल से गोली चला दी. दो गोली पशु व्यापारी को लगी, जिसमें से एक उसके सीने में और दूसरी बांह में लगी. आरोपित वहां से फरार हो गए.
घायल पशु व्यापारी कलाम को पुलिस ने जेएन मैडीकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां पशु व्यापारी की मौत हो गई. पुलिस ने देर रात 1 बजे घटना में प्रयुक्त कार बरामद की और एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. घटनास्थल पर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, सीओ तृतीय श्वेता पांडे आदि मौजूद थे.
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मेडिकल कॉलेज जाकर पूरे मामले की जानकारी की. माना जा रहा है कि आरोपित युवक नशे में थे, मामूली विवाद को लेकर कार सवारों ने व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी. दबोचे गए एक आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है. सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. अन्य आरोपितों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं.
इनपुट: चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










