अक्षय कुमार के बेटे आरव दिखे मिस्ट्री गर्ल के साथ, फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल, यूजर्स बोले-कौन है ये लड़की?

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jan 2023 2:30 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपने बेटे को लेकर सुर्खियों में है. अक्षय के बेटे आरव की तसवीर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रही है. जिसके बाद यूजर्स जानने के लिए बेताब है कि वो कौन है.

विज्ञापन

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना भले ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन उनके दोनों बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते है. अक्षय के बेटे आरव भाटिया (Aarav Bhatia) भी मीडिया से दूरी बनाकर रखे हुए है. लेकिन स्टारकिड की तसवीर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हो रही है, जिसे लेकर यूजर्स कमेंट कर रहे है. अक्षय के फैन जानना चाहते है कि आखिर ये लड़की कौन है.

अक्षय के बेटे दिखे मिस्ट्री गर्ल के साथ

दरअसल, अक्षय कुमार के बेटे आरव की तसवीर नाओमिका सरन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. तसवीरों में नाओमिका डीप नेक ड्रेस में दिख रही है. उनके साथ आरव भी नजर आ रहे है. आरव के चेहरे पर प्यारी से सामइल है और उन्होंने खूबसूरत सा गले में नकेलेस पहना हुआ है. दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है. इसपर यूजर्स खूब सारे कमेंट भी कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CnEwP25pdxN/
कौन है नाओमिका?

अगर आप आरव भाटिया और नाओमिका को लेकर कछ सोच रहे है तो, रूकिए जरा. आपको बता दें कि नाओमिका, आरव की कजिन है. नाओमिका एक्ट्रेस रिंकी खन्ना की बेटी है और वो 18 साल की है. आरव की उम्र 20 साल है और दोनों भाई-बहन में काफी प्यार है. तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आरव अपने नाना राजेश खन्ना के जैसे दिखते है. एक यूजर ने लिखा, कजिन्स जो साथ खेलते हैं, साथ रहते है. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों बॉलीवुड में कब आएंगे.

Also Read: 20 साल के हुए अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव, पापा की तरह ही हैंडसम है स्टारकिड, PHOTOS
फिल्में नहीं करना चाहता आरव

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 के दौरान अक्षय कुमार ने कहा था उनके बेटे आरव को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा था, मैं अपने बेटे को फिल्में दिखाना चाहता हूं, मैं उसे फिल्मों के बारे में बताना चाहता हूं, वह फिल्में नहीं देखना चाहता. वह कुछ भी देखना नहीं चाहता, वह सिर्फ अपना काम करना चाहता है. साथ ही बताया था कि उसे फैशन डिजाइनिंग करना है. वहीं, अक्षय की फिल्मों के बारे में बात करें तो वो मराठी फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज, ओएमजी 2, सेल्फी, कैप्सूल गिल में नजर आएंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola