Ahoi Ashtami 2021:राशि अनुसार अहोई अष्टमी पर करें ये उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि और धन का वास

Updated at : 28 Oct 2021 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2021:राशि अनुसार अहोई अष्टमी पर करें ये उपाय,  घर में होगा सुख-समृद्धि और धन का वास

Ahoi Ashtami 2021: इस साल अहोई अष्टमी का त्योहार 28 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा. इस दिन मातओं को संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए राशि के अनुसार उपाय करने चाहिए। ये उपाय इस प्रकार हैं.

विज्ञापन

Ahoi Ashtami 2021: इस साल अहोई अष्टमी का त्योहार 28 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा. अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami 28 october 2021) का व्रत करवा चौथ के चार दिन बाद रखा जाता है. इस दिन मातओं को संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए राशि के अनुसार उपाय करने चाहिए। ये उपाय इस प्रकार हैं –

मेष राशि

आपको अहोई मां की कृपा प्राप्त करने हेतु ढलते सूर्य को अपने हाथ से बना कर पूर्ण भोजन अर्पित करना चाहिए.

वृष राशि

संतान के जीवन में सुख-शांति के लिए महिलाएं भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें

मिथुन राशि

आपको तारों की पूजा करते समय इत्र युक्त 11 दिये प्रज्जवलित करने चाहिए और उन्हें तारों के सामने खुले आसमान में रखना चाहिए.

कर्क राशि

इस राशि की महिलाएं अहोई माता को फलों का भोग जरूर लगाएं। इससे संतान का स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहेगा

सिंह राशि

आपको मां अहोई की अनुकम्पा प्राप्त करने हेतु कम से कम एक बच्ची की यथाशक्ति पढ़ाई का खर्चा उठाने का संकल्प लेना चाहिए.

कन्या राशि

कन्या राशि की महिलाएं अहोई मां को सफेद फूल अर्पित करें. इससे आपकी संतान को धन का लाभ होगा

तुला राशि

यदि जातिका तुला राशि की है, तो अहोई अष्टमी की पूजा करते हुए यथाशक्ति अनाथ बच्चों की जरूरतें पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए.

वृश्चिक राशि

इस राशि की महिलाएं अहोई माता की कथा सभी को सुनाएं, इससे आपकी संतान हमेशा धर्म के मार्ग पर चलेगी

धनु राशि

मां अहोई की पूजा करते हुए 11 एकादशी का व्रत करने का संकल्प लें और फिर व्रत का उद्यापन विधि-विधान के साथ करें.

मकर राशि

इस राशि की महिलाएं अहोई माता को खीर का भोग लगाएं. इससे आपकी संतान को सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी.

कुंभ राशि

अहोई की उपासना करते हुए आपको 11 पूर्णिमा का विधि-विधान से व्रत रखें और फिर उसका उद्यापन कराएं. ऐसा करने से मां अहोई की अनुकम्पा अवश्य प्राप्त होगी.

मीन राशि

इस राशि की महिलाएं अहोई माता को सिंदूर अर्पित करें. इससे संतान को भविष्य में काफी सुख प्राप्त होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola