एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा को मिली दुष्कर्म की धमकी, जूनियर एनटीआर के फैंस ने कहा अपशब्द, जानिए पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा को मिली दुष्कर्म की धमकी, जूनियर एनटीआर के फैंस ने कहा अपशब्द, जानिए पूरा मामला

Meera Chopra- अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) को रेप की धमकियां मिल रही हैं. हाल ही में मीरा ने ट्विटर पर फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन रखा था. इसमें ही किसी फैन ने उनसे दक्षिण भारतीय फिल्मों के एक्टर जूनियर एनटीआर को लेकर सवाल पूछा. इसके जवाब में मीरा ने कहा कि वो जूनियर एनटीआर को नहीं जानती हैं, वो उनकी फैन नहीं हैं. इतना सुनते ही जूनियर एनटीआर के फैंस उन्हें अपशब्द कहे औऱ एक्ट्रेस का रेप करने की तक की धमकी भी दी. जिसके बाद मीरा ने ऐसे लोगों की शिकायत साइबर पुलिस से कर दी.

विज्ञापन

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) को रेप की धमकियां मिल रही हैं. हाल ही में मीरा ने ट्विटर पर फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन रखा था. इसमें ही किसी फैन ने उनसे दक्षिण भारतीय फिल्मों के एक्टर जूनियर एनटीआर को लेकर सवाल पूछा. इसके जवाब में मीरा ने कहा कि वो जूनियर एनटीआर को नहीं जानती हैं, वो उनकी फैन नहीं हैं. इतना सुनते ही जूनियर एनटीआर के फैंस उन्हें अपशब्द कहने लगे और एक्ट्रेस का दुष्कर्म करने की धमकी भी दी. जिसके बाद मीरा ने ऐसे लोगों की शिकायत साइबर पुलिस से कर दी.

Also Read: अब इस एक्टर ने आर्थिक मदद की लगायी गुहार, कहा- जीना चाहता हूं, 300-400 रुपये ही भेज दीजिए

जानिये पूरा मामला

मीरा चोपड़ा ने ट्विटर पर फैंस के साथ #AskMeera सेशन रखा था. इस सेशन में एक फैन ने मीरा से एक्टर जूनियर एनटीआर को लेकर सवाल पूछा. इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा वो जूनियर एनटीआर को नहीं जानती हैं. वो उनकी फैन नहीं, महेश बाबू की फैन हैं.

इतना सुनते ही फैंस नाराज हो गए और उन्हें अपशब्द कहने लगे. साथ ही एक्ट्रेस को दुष्कर्म करने की धमकी भी दी. इस दौरान जूनियर एनटीआर के फैन्स ने एक्ट्रेस के माता-पिता को कोरोना से मरने की बात भी कही और साथ ही मीरा को एडल्ट स्टार भी बताया.

एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने ट्रोलर्स के ट्वीट का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया. इसके बाद मीरा के समर्थन में ट्विटर पर #WeSupportMeeraChopra ट्रेंड करने लगा. मीरा ने इस तरह की गालियां और धमकी देने वालों की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पुलिस से की है.

मीरा चोपड़ा ने जूनियर एनटीआर को टैग करके पूछा कि वो महेश बाबू की फैन हैं तो इसलिए उनके फैंस गालियां देंगे. मीरा ने लिखा, ‘मुझे नहीं पता था कि मुझे बिच या पोर्नस्टार कहा जाएगा, बस केवल इस बात पर की मैं आपसे ज्यादा महेश बाबू को पसंद करती हूं और आपके फैन्स मेरे माता-पिता के लिए ऐसी बाते बोल रहे हैं. क्या आप ऐसी फैन फॉलोइंग होने से खुद को कामयाब समझते हैं? मैं उम्मीद करती हूं कि आप मेरा ट्वीट नजरअंदाज नहीं करेंगे.’

मीरा चोपड़ा ने आगे लिखा, ‘मुझे नहीं पता था कि किसी का फैन होना जुर्म होता है. मैं लड़कियों से यह चिल्ला कर कहना चाहती हूं कि अगर आप जूनियर एनटीआर की फैन नहीं हैं तो आपका रेप हो सकता है, हत्या हो सकती है, गैंग रेप और आपके पैरेंट्स की हत्या हो सकती है, उनके फैन्स के ट्वीट के अनुसार. वह अपने आइडल के नाम को बुरी तरह से खराब कर रहे हैं.’

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola